NewDelhi: दिल्ली सरकार ने नई ईवी पॉलिसी 2026 को कैबिनेट से मंजूरी दे दी है और प्रस्ताव एलजी के पास भेजा गया है। सरकार की योजना इसे एक जुलाई से लागू करने की है। दिल्ली सरकार ने राजधानी के लिए नई इलेक्ट्रिक व्हीकल यानी ईवी पॉलिसी 2026 को कैबिनेट की मंजूरी दे दी है। अब इस प्रस्ताव को अंतिम स्वीकृति के लिए उपराज्यपाल के पास भेजा गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि सरकार की योजना नई ईवी पॉलिसी को एक जुलाई 2026 से लागू करने की है। इस पॉलिसी के लागू होने के बाद राजधानी में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने और स्वच्छ परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में नए कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है यह पॉलिसी एक जुलाई से लागू करने की योजना है। एक जनवरी 2027 से दिल्ली में सिर्फ इलेक्ट्रिक ऑटो ही पंजीकृत होंगे। साथ ही अप्रैल 2028 से दिल्ली इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन ही पंजीकृत होंगे। पुरानी इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 30 जून को समाप्त हो रही है।

बता दें कि सोमवार को ग्रुप ऑफ मिस्टर्स ने दिल्ली की नई ईवी पॉलिसी सीएम रेखा गुप्ता के सामने प्रस्तुत किया, जिसे कैबिनेट के सामने सीएम ने पास किया । 
Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version