SaharanpurNews: सहारनपुर के सरसावा क्षेत्र में एक महिला ने अपनी ही बेटी, जो हापुड़ में जिला पूर्ति अधिकारी के पद पर कार्यरत है, सहित पांच लोगों पर जमीन हड़पने की साजिश रचने, फर्जी हस्ताक्षर करने और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में डीआईजी के आदेश के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सहारनपुर जनपद के सरसावा थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर सीतापुर निवासी मुनेश रानी ने अपनी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने की साजिश रचने के आरोप में अपनी बेटी सीमा चौधरी सहित पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीमा चौधरी वर्तमान में हापुड़ में जिला पूर्ति अधिकारी के पद पर तैनात हैं। मुनेश रानी ने डीआईजी सहारनपुर को दिए प्रार्थनापत्र में बताया था कि उनकी बेटी ने चार अन्य लोगों के साथ मिलीभगत कर उनकी जमीन हड़पने की नीयत से फर्जी रसीद तैयार कर उस पर जाली हस्ताक्षर कर लिए हैं। उनके द्वारा हस्तलेख विशेषज्ञ से हस्ताक्षरों की जांच कराई गई जो फर्जी पाए गए। इसका विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता का आरोप है कि उनकी जानकारी के बिना उनके बैंक खाते में लाखों रुपये का लेनदेन कराया गया। डीआईजी के निर्देश पर थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर सीमा चौधरी, संजीव कुमार, राजेंद्र, गंभीर तथा नरेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी देवकरण शर्मा ने बताया कि पीड़िता द्वारा उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों की जांच की जा रही है। उसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। यह मामला पूरी तरह से फर्जी है। मुझे रिपोर्ट दर्ज होने की कोई जानकारी नहीं है। मेरे अपनी मां से बहुत अच्छे संबंध हैं।
SaharanpurNews: मां ने अफसर बेटी पर लगाया जमीन हड़पने का आरोप, जिला पूर्ति अधिकारी समेत पांच पर प्राथमिकी दर्ज
SaharanpurNews: Mother accuses officer daughter of land grabbing; FIR registered against five individuals, including the District Supply Officer.
Related Posts
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Nation27
उत्तर प्रदेश के जिले
75 जिले · कोई भी जिला चुनें
अमरोहा
अमेठी
अम्बेडकर नगर
अयोध्या
अलीगढ़
आगरा
आज़मगढ़
इटावा
उन्नाव
एटा
औरैया
कन्नौज
कानपुर देहात
कानपुर नगर
कासगंज
कुशीनगर
कौशाम्बी
खीरी
ग़ाज़ीपुर
गाज़ियाबाद
गोंडा
गोरखपुर
गौतम बुद्ध नगर
चंदौली
चित्रकूट
जालौन
जौनपुर
झाँसी
देवरिया
पीलीभीत
प्रतापगढ़
प्रयागराज
फतेहपुर
फर्रुखाबाद
फिरोज़ाबाद
बदायूँ
बरेली
बलरामपुर
बलिया
बस्ती
बहराइच
बाँदा
बागपत
बाराबंकी
बिजनौर
बुलंदशहर
भदोही
मऊ
मथुरा
महाराजगंज
महोबा
मिर्ज़ापुर
मुज़फ्फरनगर
मुरादाबाद
मेरठ
मैनपुरी
रामपुर
रायबरेली
लखनऊ
ललितपुर
वाराणसी
शामली
शाहजहाँपुर
श्रावस्ती
संत कबीर नगर
सम्भल
सहारनपुर
सिद्धार्थनगर
सीतापुर
सुल्तानपुर
सोनभद्र
हमीरपुर
हरदोई
हाथरस
हापुड़
कोई जिला नहीं मिला
राज्य
उत्तर प्रदेश — जिले
उत्तराखंड — जिले

