SaharanpurNews : सहारनपुर में शिवकुमार हत्याकांड में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच के दौरान यह सामने आया कि आकांक्षा के भाई के दोस्त ने ही शिवकुमार को गोली मारी थी। पुलिस ने इस मुख्य आरोपी को पकड़ लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में हुए शिवकुमार हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की की जांच में सामने आया है कि भाई मंजीत के दोस्त रवि ने कार के शीशे से सटाकर गोली मारी थी। अब तक पुलिस तीन आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है, जबकि तीन आरोपी अभी पुलिस पकड़ से दूर हैं।नौ जून को शामली के खेड़ी बैरागी के निवासी शिवकुमार अपनी पत्नी आकांक्षा को रामपुर मनिहारान के गोचर महाविद्यालय में पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने के लिए आए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद ही उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। पत्नी ने अपने भाई, मां, मामा, बहन सहित छह से सात लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया था। इस मामले में मृतक शिवकुमार के पिता सलेखचंद ने तहरीर देकर छह लोगों को नामजद कराया था।

10 जून को पुलिस ने आकांक्षा की मां विमला और मामा कर्मवीर को पकड़ लिया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने भाई मंजीत के दोस्त रवि कुमार निवासी बनत जिला शामली को शिवदास पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रवि की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल देशी तमंचा, कारतूस आदि असलाह बरामद किया है।

शिवकुमार हत्याकांड: आरोपी ने वारदात को अंजाम ऐसे दिया

आरोपी मामा कर्मवीर ने बताया कि भांजी आकांक्षा और शिवकुमार के बीच पिछले चार-पांच वर्षों से प्रेम संबंध थे। दोनों एक ही गांव और बिरादरी के होने के कारण परिवार ने कई बार उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन फरवरी 2026 में दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था। इसके बाद शिवकुमार आकांक्षा को लेकर मुजफ्फरनगर में रहने लगा। नौ जून को आकांक्षा सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा देने आई थी। इसी दौरान आकांक्षा को घर चलने के लिए कहा गया, लेकिन उसने मना कर दिया। 
इसके बाद कर्मवीर, मंजीत उर्फ आकाश, विमला और रवि ने आपस में सलाह कर आकांक्षा और शिवकुमार को जान से मारने की योजना बनाई। जब आकांक्षा और शिवकुमार कार से लौटने लगे तो आरोपी बाइक से उनके पीछे चल पड़े।
बता दें, कि शामली जिले के गांव खेड़ी बैरागी निवासी शिवकुमार (27) अपनी पत्नी आकांक्षा को पुलिस भर्ती की परीक्षा दिलाने के लिए मंगलवार को रामपुर मनिहारान स्थित गोचर कृषि इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर आया था। परीक्षा खत्म होने के बाद शिवकुमार अपने ममेरे भाई और आकांक्षा के साथ कार से जा रहा था, तभी रास्ते में आकांक्षा के भाई मंजीत व अन्य आरोपियों ने शिवकुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। शिवकुमार और आकांक्षा एक ही गांव के रहने वाले थे। दोनों ने चार माह पहले प्रेम विवाह किया था, जिससे आकांक्षा के परिजन नाराज थे। पुलिस ने आकांक्षा के भाई आरोपी मंजीत, परमजीत, मां विमला, मौसम, आदित्य, मामा कर्मवीर व अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version