बकरीद के मद्देनजर डीएम और एसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी न करने के निर्देश जारी किए हैं। बकरीद को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। संभल में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से डीएम और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने नखासा और कोतवाली क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की और लोगों को सुरक्षा का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और मुख्य मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की। पैदल गश्त के समय पुलिसकर्मियों को लगातार सक्रिय रहने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की है ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो सके। बृहस्पतिवार को बकरीद का पर्व मनाया जाएगा, जिसके तहत गुन्नौर और गांव सैंजना मुस्लिम समेत करीब 30 मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। त्योहार को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। गुन्नौर कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि बकरीद के लिए 70 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही कुर्बानी के बाद निकलने वाले अपशिष्ट को निर्धारित स्थानों पर ही डालने के निर्देश दिए गए हैं। पशुपालकों को भी नोटिस जारी कर त्योहार के दौरान पशुओं को खुले में न छोड़ने की सलाह दी गई है। नगर गुन्नौर की आबादी लगभग 50 हजार है, जिसमें करीब 70 प्रतिशत मुस्लिम परिवार रहते हैं। नगर क्षेत्र में जामा मस्जिद, सुन्नी नूरानी मदीना मस्जिद, लाल मस्जिद, मजनू शाह मस्जिद, दालान वाली मस्जिद, काजियान मस्जिद और रजा मस्जिद सहित 30 से अधिक मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। इसके अलावा गांव सैंजना मुस्लिम में स्थित मदीना मस्जिद, जामा मस्जिद, पूर्व वाली मस्जिद और बीच वाली मस्जिद में भी नमाज पढ़ी जाएगी। सुन्नी नूरानी मदीना मस्जिद के मौलाना हाफिज फुरकान रजा ने बताया कि ईद की नमाज के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू होकर 30 मई के सूर्यास्त तक चलेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि कुर्बानी सार्वजनिक स्थानों पर न करें और प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी से बचें।
संभल में बकरीद को लेकर हाई अलर्ट, डीएम-एसपी ने किया फ्लैग मार्च, संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
Sambhal on high alert for Bakrid; DM-SP conduct flag march, additional police force deployed in sensitive areas
Related Posts
Leave A Reply Cancel Reply
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Nation27

