Close Menu
Nation27Nation27
  • भारत
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू कश्मीर
    • झारखंड
    • तेलंगाना
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • ऐस्ट्रो
    • राशिफल
    • अंक शास्त्र
    • ग्रह गोचर
  • खेल
    • क्रिकेट
    • आईपीएल
    • ओलिंपिक
    • कबड्डी
    • हॉकी
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • भोजपुरी सिनेमा
    • टेलीविजन
    • रीजनल सिनेमा
    • मूवी रिव्यू
    • साउथ सिनेमा
    • ओटीटी
    • तमिल सिनेमा
  • टेक्नोलॉजी
    • गैजेट
    • चैटजीपीटी
    • मोबाइल
  • शिक्षा
    • नौकरी
    • रिजल्ट
What's Hot

Uttarpradesh news : बंजर भूमि को ‘अमृत सरोवर’ में बदलेगी योगी सरकार, हर गाँव में बढ़ेगा जल संरक्षण

Uttarpradesh News : KGMU में करोड़ों का दवा घोटाला, मृतकों के नाम पर दवाइयों का वितरण

No PUCC, No Fuel: 1 अक्टूबर से इन वाहनों को नहीं मिलेगा तेल, जानें पूरी खबर

Facebook X (Twitter) Instagram
Nation27Nation27
  • भारत
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू कश्मीर
    • झारखंड
    • तेलंगाना
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • ऐस्ट्रो
    • राशिफल
    • अंक शास्त्र
    • ग्रह गोचर
  • खेल
    • क्रिकेट
    • आईपीएल
    • ओलिंपिक
    • कबड्डी
    • हॉकी
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • भोजपुरी सिनेमा
    • टेलीविजन
    • रीजनल सिनेमा
    • मूवी रिव्यू
    • साउथ सिनेमा
    • ओटीटी
    • तमिल सिनेमा
  • टेक्नोलॉजी
    • गैजेट
    • चैटजीपीटी
    • मोबाइल
  • शिक्षा
    • नौकरी
    • रिजल्ट
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Login
Trending Topics:
  • आईपीएल
  • चुनाव
  • धर्म
Nation27Nation27
  • भारत
  • विदेश
  • राज्य
  • ऐस्ट्रो
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा
Home»न्यूज़»सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के नए CM
न्यूज़ कर्नाटक राज्य लेटेस्ट Politics Trending

सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के नए CM

Siddaramaiah resigns as Chief Minister, DK Shivakumar to be the new CM of Karnataka
May 28, 2026No Comments7 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कर्नाटक की सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में आज बड़ा राजनीतिक बदलाव हुआ है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और उनके स्थान पर डीके शिवकुमार को नया मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। इसके लिए सिद्धारमैया सीधे राज्यपाल कार्यालय पहुंचे और अपना इस्तीफा सौंपा।

बेंगलुरु में लोक भवन पहुंचे सीएम सिद्धारमैया, जल्द दे सकते हैं इस्तीफा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया बेंगलुरु स्थित लोक भवन पहुंच चुके हैं, जहां वे जल्द ही अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। बताया जा रहा है कि राज्यपाल थावर चंद गहलोत फिलहाल लोक भवन में मौजूद नहीं हैं, ऐसे में सिद्धारमैया अपना इस्तीफा लोक भवन कार्यालय में ही सौंप सकते हैं।

कर्नाटक की आर्थिक हालत खराब, नए सीएम से भी राहत की उम्मीद नहीं: विश्लेषक

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक बी.वाई. विजयेंद्र ने गुरुवार को कर्नाटक सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि सिद्धारमैया के बाद अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा। होसपेट में मीडिया से बातचीत के दौरान विजयेंद्र ने कहा, ‘सिद्धारमैया के बाद मुख्यमंत्री कौन बनेगा, यह अब सबसे बड़ा सवाल बन गया है।’ उन्होंने कहा, कांग्रेस के तीन साल के शासन में कर्नाटक आर्थिक संकट में फंस गया है। सरकार ने लोगों को अच्छा शासन देने के लिए कोई ईमानदार और गंभीर प्रयास नहीं किया। राज्य की शासन व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों, गरीबों और युवाओं की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है और सिर्फ अल्पसंख्यकों को खुश करने पर ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा, ‘सरकार किसानों, गरीबों और बेरोजगार युवाओं की समस्याएं सुनने में विफल रही है। मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर चल रही लड़ाई शासन से भी बड़ा मुद्दा बन गई है। सत्ता की अंदरूनी खींचतान का असर प्रशासन पर पड़ रहा है। राज्य के युवा सरकार से नाराज हैं और कर्नाटक धीरे-धीरे ड्रग्स कैपिटल बनता जा रहा है।’ सिद्धारमैया के इस्तीफे को लेकर चल रही चर्चाओं का जिक्र करते हुए विजयेंद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस के अंदर अलग-अलग गुट सक्रिय हो गए हैं।

नागरिकों और नेताओं में उठे नाराजगी के स्वर

कर्नाटक में सिद्धारमैया के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद उनके समर्थकों में गहरा आक्रोश देखने को मिला है। कई स्थानों पर समर्थकों ने कांग्रेस हाईकमान के खिलाफ प्रदर्शन किया। विरोध के दौरान एक जगह समर्थकों ने राहुल गांधी के पोस्टर को आग के हवाले कर अपना गुस्सा जाहिर किया।  कर्नाटक कांग्रेस में चल रही उठापटक के बीच यह स्पष्ट हो गया है कि सीएम सिद्दारमैया आज तीन बजे अपने पद से इस्तीफा देने वाले हैं। कर्नाटक सरकार में मंत्री एचके पाटिल ने इसकी पुष्टि की है। नेतृत्व परिवर्तन की आहट के बीच सीएम सिद्धारमैया के सरकारी आवास कावेरी पर सुबह ब्रेकफास्ट मीटिंग में डीके शिवकुमार पहुंचे थे। इसी बैठक में एचके पाटिल भी शामिल थे। कैबिनेट मंत्रियों के साथ-साथ सिद्धारमैया के करीबी कई विधायक भी इस बैठक में शामिल हुए। इस दौरान डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और एक-दूसरे को गले लगाकर यह संदेश देने की कोशिश की कि पार्टी के अंदर के अंदर कोई गुटबाजी नहीं है। बैठक के बाद कर्नाटक के मंत्री एचके पाटिल ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘मुख्यमंत्री सिद्दारमैया 3 बजे इस्तीफा देंगे। सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि हम डीके शिवकुमार को नया सीएम बनाएंगे।’ मुख्यमंत्री कार्यालय की आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज दोपहर 2:30 बजे लोक भवन का दौरा करेंगे। इसके बाद वह दोपहर 3 बजे अपने दूसरे आधिकारिक आवास ‘कृष्णा’ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।’

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार पूरी तरह विफल, युवाओं की हालत खराब: बी.वाई. विजयेंद्र

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने कांग्रेस सरकार की आलोचना की है। उनका कहना है कि सत्तारूढ़ पार्टी में आंतरिक मतभेदों ने न केवल कांग्रेस विधायकों के बीच अस्थिरता पैदा की है, बल्कि राज्य के प्रशासनिक तंत्र को भी कमजोर कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि तुष्टिकरण की राजनीति और विकास कार्यों में ठहराव के कारण जनता के महत्वपूर्ण मुद्दों की अनदेखी हो रही है। विजयेंद्र ने कहा कि कांग्रेस सरकार की नीतियों के चलते राज्य के युवा निराश और परेशान हैं, और सरकार लोगों की बुनियादी समस्याओं को हल करने में पूरी तरह असफल रही है।

सिद्धारमैया ने सीएम पद छोड़ने का ऐलान, डीके शिवकुमार कल ले सकते हैं शपथ
कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहे सस्पेंस के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता उमा शंकर ने मीडिया से कहा कि डीके शिवकुमार कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और इसके जश्न का आयोजन बड़े पैमाने पर किया जाएगा। इससे पहले, समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि आज सुबह अपनी कैबिनेट टीम के साथ नाश्ते की बैठक में सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया। हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

राज्यपाल की गैरमौजूदगी में भी सिद्धारमैया दे सकते हैं इस्तीफा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के संभावित इस्तीफे को लेकर जारी राजनीतिक हलचल के बीच राज्यपाल थावरचंद गहलोत के बेंगलुरु से बाहर जाने पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि कांग्रेस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि राज्यपाल की अनुपस्थिति से इस्तीफे की प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बताया जा रहा है कि सिद्धारमैया तय कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार दोपहर 3 बजे राज्यपाल कार्यालय को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि सिद्धारमैया को निर्देश दिया गया है कि राज्यपाल के बंगलूरू में नहीं होने के बावजूद वे अपना इस्तीफा राज्यपाल कार्यालय में जमा करें। पार्टी नेताओं का कहना है कि तय कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा और सभी घटनाक्रम पहले से निर्धारित योजना के अनुसार आगे बढ़ेंगे। सूत्रों के अनुसार, राज्यपाल बुधवार रात करीब 11:45 बजे केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मुंबई के लिए रवाना हुए थे। उन्होंने रात मुंबई में बिताई और गुरुवार को मध्य प्रदेश के इंदौर जाने का कार्यक्रम है। उनके बेंगलुरु लौटने को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। राज्यपाल कार्यालय ने इस यात्रा को पारिवारिक मेडिकल इमरजेंसी से जुड़ा बताया है। हालांकि, उनके इस अचानक दौरे के समय को लेकर राजनीतिक हलकों में सवाल उठने लगे हैं, खासकर तब जब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने उनसे मुलाकात के लिए समय मांगा था।  सूत्रों के अनुसार, सिद्दारमैया ने बुधवार को राज्यपाल से मिलने का समय मांगा था। इसके जवाब में राज्यपाल ने कथित तौर पर गुरुवार सुबह 11:30 बजे या फिर दोपहर 3 बजे के बाद मिलने की सहमति दी थी। ऐसे समय में राज्यपाल के बेंगलुरु छोड़ने से अटकलें और तेज हो गई हैं। घटनाक्रम की इस कड़ी ने राज्य में तेजी से बदल रही राजनीतिक स्थिति पर बहस को और बढ़ा दिया है।  मुख्यमंत्री आवास पर नाश्ते के लिए पहुंचे डीके शिवकुमार ने आज सीएम सिद्धारमैया के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इस घटना की तस्वीरें सामने आने के बाद सिद्धारमैया के संभावित इस्तीफे को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं। हालांकि, राज्यपाल की अनुपस्थिति के चलते आज इस्तीफे की प्रक्रिया पर संशय बना हुआ है। इस बीच मौजूदा सरकार के एक मंत्री ने संकेत दिया है कि कांग्रेस नेतृत्व बदलाव के लिए तैयार है।

सिद्धारमैया इस्तीफे पर विपक्ष ने साधा निशाना

कर्नाटक में जारी राजनीतिक घटनाक्रम पर विपक्ष के नेता आर. अशोक ने कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता पूरी तरह से इस पर नजर बनाए हुए है और कांग्रेस को कन्नड़ भाषी लोगों के धैर्य को कमजोरी समझने की गलती नहीं करनी चाहिए।अशोक ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी पार्टी के आंतरिक संघर्षों में उलझे रहने के कारण विकास, जन कल्याण, किसानों की समस्याएं और युवाओं का भविष्य पूरी तरह हाशिये पर चला गया है। उन्होंने कांग्रेस के भीतर कथित ‘सत्ता-साझाकरण व्यवस्था’ को राजनीतिक तमाशा करार देते हुए कहा कि इस आंतरिक कलह ने प्रशासन को कमजोर बना दिया है और कर्नाटक की छवि को नुकसान पहुंचाया है। अशोक ने आगे कहा कि अब विधान सौधा शासन का केंद्र नहीं रहा, बल्कि यह राजनीतिक समीकरणों और अस्तित्व की लड़ाई का मैदान बन गया है।
डीके शिवकुमार के समर्थकों में खुशी की लहर 
डीके शिवकुमार को सीएम बनाए जाने की खबरों के बीच उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। डीके शिवकुमार के बंगलूरू स्थित आवास के बाहर उनके समर्थकों ने मिठाईयां बांटकर खुशियां मनाईं। बंगलूरू के पूर्व मेयर आर संपत भी डीके शिवकुमार के आवास के बाहर पहुंचे और समर्थकों संग खुशियां मनाईं।
Follow on Google News Follow on Flipboard
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
Previous Articleबीजेपी में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, हर्ष मल्होत्रा बने दिल्ली BJP अध्यक्ष; पंजाब, हरियाणा और त्रिपुरा में भी बदलाव
Next Article गर्मी से हाहाकार के बीच राहत की खबर: शुक्रवार से कई राज्यों में बरसेंगे बादल

Related Posts

Uttarpradesh news : बंजर भूमि को ‘अमृत सरोवर’ में बदलेगी योगी सरकार, हर गाँव में बढ़ेगा जल संरक्षण

June 3, 2026

Uttarpradesh News : KGMU में करोड़ों का दवा घोटाला, मृतकों के नाम पर दवाइयों का वितरण

June 3, 2026

No PUCC, No Fuel: 1 अक्टूबर से इन वाहनों को नहीं मिलेगा तेल, जानें पूरी खबर

June 3, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Latest Posts

Uttarpradesh news : बंजर भूमि को ‘अमृत सरोवर’ में बदलेगी योगी सरकार, हर गाँव में बढ़ेगा जल संरक्षण

Uttarpradesh News : KGMU में करोड़ों का दवा घोटाला, मृतकों के नाम पर दवाइयों का वितरण

No PUCC, No Fuel: 1 अक्टूबर से इन वाहनों को नहीं मिलेगा तेल, जानें पूरी खबर

Uttarpradeshnews: 4 जून को शिलांग दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री, पूर्वोत्तर विकास योजनाओं की करेंगे समीक्षा

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

News

  • भारत
  • विदेश
  • राज्य
  • ऐस्ट्रो
  • खेल
  • मनोरंजन

States

  • दिल्ली
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश

Trending

  • आईपीएल
  • राशिफल
  • ग्रह गोचर
  • बॉलीवुड
  • रीजनल सिनेमा
  • चुनाव

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Nation27

  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?