हाल ही में राजधानी में दिनदहाड़े हुए एक बिल्डर की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाया है। इस घटना के बाद संबंधित पुलिस अधिकारियों को उनके पद से हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी और अन्य जिलों में बढ़ती हत्या की घटनाओं को लेकर अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है। शनिवार को कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में उन्होंने राजधानी में भाजपा नेता और बिल्डर की हत्या का मामला उठाया और लापरवाही दिखाने वाले अधिकारियों को तुरंत हटाने का निर्देश दिया। सीएम के आदेशानुसार विभूति खंड के एसीपी विनय द्विवेदी और इंस्पेक्टर अमर सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गाजियाबाद में हाल ही में हुई दो हत्याओं को तुरंत सुलझाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने हिस्ट्रीशीटर्स पर निगरानी में ढिलाई बरतने वाले वरिष्ठ अधिकारियों को कड़ा फटकार लगाई और उन्हें तत्काल सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने गाजीपुर में हुई घटनाओं पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरने के बाद पुलिस अधिकारियों की बयानबाजी को लेकर भी कड़ा निर्देश दिया। उन्होंने उन जिलों में, जहां हाल ही में सांप्रदायिक सौहार्द भंग करने की कोशिशें हुईं, पुलिस अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि उनकी कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शासन, कमिश्नरेट, जोन, रेंज और जिलों के अधिकारी भी शामिल हुए।
“यूपी में हत्या की घटनाओं पर सीएम सख्त: बिल्डर मर्डर केस में विभूति खंड के एसीपी और इंस्पेक्टर हटाए गए”
"UP CM takes tough action on murders: Vibhuti Khand ACP and Inspector removed in builder murder case"
No Comments2 Mins Read
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Nation27

