UttarPradeshNews: सीएम योगी ने सोमवार को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में भाग लिया और लोगों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह आयोजित ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। इस दौरान उन्होंने कई शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्यक्रम में एक बच्ची ने उच्च शिक्षा के लिए सहायता की मांग की, जिस पर मुख्यमंत्री ने उसे लखनऊ के एक शिक्षण संस्थान में प्रवेश दिलाने के निर्देश जारी किए। वहीं, पुलिस की लापरवाही और अवैध कब्जे से जुड़ी शिकायतों पर उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को नियमित निगरानी कर पीड़ितों को न्याय सुनिश्चित करने का आदेश दिया।

