सपा कार्यकर्ताओं ने पी एम व शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला जमकर की नारेबाजी
किसी महान नेता ने कहा था की आंंदोलन वो आंदोलन होता है जो जनआंदोलन ना बन जाए ,क्योकि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर 19 दिन से जो जंग चल रही थी वो आज सफल हुई जहां शिक्षा को लेकर कैसे बड़े बड़े खेल खेले जा रहे थे उन्हें रोकने के लिए देश की युवा पीढ़ी ने आवाज़ बुलंद कर दी है और अब तर्क वितर्क करने के लिए तैयार हो चुकी है जिसका नतीजा ये है कि आज तमाम लोग जंतर मंतर पर जाकर आपना गुस्सा जाहिर कर रहे है और सोनम वांगचुक का साथ दे रही जो कि फिलहाल AIMS अस्पताल में भर्ती है
साथ ही आपको बता दे ये आंदोलन सिर्फ दिल्ली तक सिमित नही रहा बल्कि दूर -दूर फैल चुका है जिसमें कई राज्य शामिल हैै जिसमें समाजवादी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार दोपहर करीब दो बजे काकरोच पार्टी व सोनम वांग चूक के समर्थन में नगर में किसान डिग्री कॉलेज के पास जमकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की
इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री व शिक्षा मंत्री का पुतला भी फूंका समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष नंदेश्वर यादव ने नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता देहात कोतवाली इलाके में स्थित किसान डिग्री कॉलेज पहुंचे इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंकते हुए जमकर नारेबाजी की ।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा सरकार में युवाओ व छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है । लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं । वही लोकतांत्रिक तरीके से इसका विरोध कर रहे नौजवानों पर लाठियां बरसाई जा रही है । इसी वजह से हम सभी आज इस सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहें हैं
इस मौके पर लोहिया वाहिनी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#SamajwadiParty #SPProtest #PMModi #EducationMinister #NEETIssue #PaperLeak #StudentProtest #UPPolitics #UttarPradesh #BreakingNews #HindiNews #Nation27
रिपोर्ट | अभिषेक शर्मा

