Anushka Virat: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मंगलवार को वृंदावन पहुंचे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की आईपीएल 2026 में शानदार जीत के महज दो दिन बाद दोनों ने प्रसिद्ध केली कुंज आश्रम में प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके इस आध्यात्मिक दौरे की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

विराट और अनुष्का अपनी कार से आश्रम पहुंचे और वहां से नंगे पैर चलते हुए आश्रम पहुंचे। बताया जा रहा है कि दोनों करीब दो घंटे तक आश्रम में रहे, इस दौरान उन्होंने प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया।

आश्रम से बाहर निकलते समय दोनों बेहद शांत नजर आ रहे थे। सामने आई तस्वीरों में विराट कोहली के माथे पर चंदन और त्रिपुंड दिखाई दे रहा था, जो उनकी धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक जुड़ाव का प्रतीक माना जाता है। अनुष्का शर्मा भी सादगीपूर्ण अंदाज में नजर आईं।

गौरतलब है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा समय-समय पर विभिन्न धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों के दर्शन करते रहे हैं। इससे पहले भी दोनों कई बार वृंदावन आ चुके हैं और प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर चुके हैं। आईपीएल 2026 में RCB की ऐतिहासिक सफलता के बाद उनका यह दौरा विशेष महत्व रखता है।

फैंस भी इस जोड़ी की सादगी और आध्यात्मिकता की सराहना कर रहे हैं। विराट और अनुष्का शर्मा के सोशल मीडिया पर मिलियंस में फॉलोअर है जो उनकी तस्वीरों पर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version