Close Menu
Nation27Nation27
    What's Hot

    राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा मोड़, आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत

    ‘भाजपा के इशारे पर हो रही धांधली, सुरक्षा बल फैला रहे डर’, ममता बनर्जी का BJP पर बड़ा आरोप

    Dhurandhar 2 Day 7 Collection: 7 दिन में 1000 करोड़! ‘धुरंधर 2’ ने मचाया तहलका, क्या टूटेगा ‘जवान’ का रिकॉर्ड?

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Nation27Nation27
    • इंडिया
    • विश्व
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • गुजरात
      • छत्तीसगढ़
      • जम्मू कश्मीर
      • झारखंड
      • तेलंगाना
      • पंजाब
      • पश्चिम बंगाल
      • बिहार
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
    • ऐस्ट्रो
      • राशिफल
      • अंक शास्त्र
      • ग्रह गोचर
    • खेल
      • क्रिकेट
      • आईपीएल
      • ओलिंपिक
      • कबड्डी
      • हॉकी
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • भोजपुरी सिनेमा
      • टेलीविजन
      • रीजनल सिनेमा
      • मूवी रिव्यू
      • साउथ सिनेमा
      • ओटीटी
      • तमिल सिनेमा
    • टेक्नोलॉजी
      • गैजेट
      • चैटजीपीटी
      • मोबाइल
    • शिक्षा
      • नौकरी
      • रिजल्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Login
    Trending Topics:
    • आईपीएल
    • चुनाव
    • धर्म
    Nation27Nation27
    • इंडिया
    • विश्व
    • राज्य
    • ऐस्ट्रो
    • खेल
    • मनोरंजन
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
    Home»खेल»Mohammad Shami Ahmed: बोर हुआ तो छोड़ दूंगा क्रिकेट… मोहम्मद शमी का सेलेक्टर्स को सीधा संदेश, 67 विकेट के बाद भी क्यों हुए नजरअंदाज!
    खेल

    Mohammad Shami Ahmed: बोर हुआ तो छोड़ दूंगा क्रिकेट… मोहम्मद शमी का सेलेक्टर्स को सीधा संदेश, 67 विकेट के बाद भी क्यों हुए नजरअंदाज!

    May 9, 2026Updated:May 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Mohammad Shami Ahmed: मोहम्मद शमी ने टीम से बाहर रहने पर चुप्पी तोड़ी, शानदार प्रदर्शन के बावजूद चयन नहीं; 35 वर्षीय पेसर ने कहा अभी रिटायरमेंट का कोई इरादा नहीं

    Mohammad Shami Ahmed: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। शानदार प्रदर्शन के बावजूद टीम इंडिया से लगातार बाहर रहने को लेकर उन्होंने पहली बार खुलकर अपनी बात रखी है। 35 वर्षीय इस अनुभवी खिलाड़ी ने साफ कर दिया है कि वह अभी रिटायरमेंट के बारे में बिल्कुल नहीं सोच रहे हैं और मैदान पर खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

    67 विकेट के बावजूद नहीं मिला मौका

    शमी ने 2025-26 के घरेलू सीजन में बंगाल के लिए खेलते हुए 67 विकेट झटके, लेकिन इसके बावजूद उन्हें टीम इंडिया में जगह नहीं मिली। साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड सीरीज़ के साथ-साथ टी20 वर्ल्ड कप में भी उन्हें नजरअंदाज किया गया।

    बड़े टूर्नामेंट में निभाई थी अहम भूमिका

    शमी ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में भारत के शानदार सफर में अहम भूमिका निभाई थी, जहां टीम फाइनल तक पहुंची थी। इसके अलावा 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम का भी वह हिस्सा रहे थे। इसके बावजूद, फिटनेस हासिल करने के बाद भी उनका चयन न होना सवाल खड़े कर रहा है।

    ‘जब बोर हो जाऊंगा, तब ही लूंगा संन्यास’

    एक इंटरव्यू में शमी ने सेलेक्टर्स को सीधे तौर पर संदेश देते हुए कहा “मैं रिटायरमेंट के बारे में बिल्कुल नहीं सोचता। जिस दिन मैं उठकर खुद को बोर महसूस करूंगा, उसी दिन क्रिकेट को अलविदा कह दूंगा। अभी मैं ना थका हूं, ना बोर… मैं खेल का पूरा आनंद ले रहा हूं।” उनके इस बयान से साफ है कि वह अभी लंबे समय तक क्रिकेट खेलने का इरादा रखते हैं।

    IPL में भी नहीं रहा खास प्रदर्शन

    आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें खरीदा था, लेकिन उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। इसके बाद फ्रेंचाइज़ी ने उन्हें रिलीज़ कर दिया। अब शमी लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं और आने वाले सीजन में दमदार वापसी की उम्मीद कर रहे हैं।

    “मैं अपना 100% दूंगा”

    शमी ने आगे कहा “एक गेंदबाज के तौर पर मैं अपना 100% देने के लिए तैयार हूं। मैं अपनी जिम्मेदारियों को निभाऊंगा। बाकी चीजें मेरे कंट्रोल में नहीं हैं, लेकिन मेरा एटीट्यूड और मेहनत हमेशा मेरे साथ है।”

    क्या आगे बदलेगा शमी का करियर?

    शमी का यह बयान ऐसे समय आया है जब टीम इंडिया में तेज गेंदबाजों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा है। बावजूद इसके, उनका अनुभव और हालिया घरेलू प्रदर्शन उन्हें एक बार फिर टीम में वापसी का मजबूत दावेदार बनाता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या चयनकर्ता उनके इस संदेश को समझते हैं या शमी को और इंतजार करना पड़ेगा।

    Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous ArticleIPL 2026: आखिरी ओवर में पलटा खेल! डेब्यूटेंट कॉनोली बने हीरो, पंजाब ने गुजरात से छीनी जीत
    Next Article बांग्लादेश में नहीं होगा IPL का प्रसारण, पेमेंट डिफॉल्ट के बाद JioStar ने तोड़ा करार

    Related Posts

    CSK IPL 2026: धोनी के बिना CSK, क्या टीम संभाल पाएगी दबाव? IPL 2026 से पहले टीम में बड़ा बदलाव

    May 9, 2026

    मैदान पर खामोश फैसले, लेकिन कमाई करोड़ों जैसी, IPL 2026 में अंपायर्स की सैलरी सुनकर चौंक जाएंगे आप

    May 9, 2026

    दक्षिण अफ्रीका की शानदार जीत, पहले टी20 में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

    May 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest Posts

    राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा मोड़, आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत

    ‘भाजपा के इशारे पर हो रही धांधली, सुरक्षा बल फैला रहे डर’, ममता बनर्जी का BJP पर बड़ा आरोप

    Dhurandhar 2 Day 7 Collection: 7 दिन में 1000 करोड़! ‘धुरंधर 2’ ने मचाया तहलका, क्या टूटेगा ‘जवान’ का रिकॉर्ड?

    Ramayan Movie Update: ‘रामायण’ मेकर्स का मास्टरस्ट्रोक! हनुमान जयंती पर खुलेगा सबसे बड़ा राज, पहली झलक से उठेगा पर्दा

    Latest Posts

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    News

    • इंडिया
    • विश्व
    • राज्य
    • ऐस्ट्रो
    • खेल
    • मनोरंजन

    States

    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश

    Trending

    • आईपीएल
    • राशिफल
    • ग्रह गोचर
    • बॉलीवुड
    • रीजनल सिनेमा
    • चुनाव

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 Nation27

    • Privacy Policy
    • Terms & Condition
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?