ऐसा ही एक भावुक नजारा तब देखने को मिला, जब एक छोटा फैन विराट कोहली से ऑटोग्राफ लेने के लिए बार-बार उनके करीब पहुंचा, लेकिन हर बार उसे रोक दिया गया। कोहली की नजर उस पर नहीं पड़ी और आखिरकार निराश होकर वह बच्चा खाली हाथ लौट गया।
अपने पसंदीदा स्टार से मिलने का सपना हर फैन देखता है, लेकिन जब वही सपना अधूरा रह जाए तो मायूसी भी उतनी ही गहरी होती है। ऐसा ही एक भावुक नजारा तब देखने को मिला, जब एक छोटा फैन विराट कोहली से ऑटोग्राफ लेने के लिए बार-बार उनके करीब पहुंचा, लेकिन हर बार उसे रोक दिया गया। कोहली की नजर उस पर नहीं पड़ी और आखिरकार निराश होकर वह बच्चा खाली हाथ लौट गया। इतना आहत कि उसकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे और गुस्से में उसने अपना बैट तक फेंक दिया।
कोहली ने पेसर नटराजन को लगाए लगातार 2 छक्के
कोहली ने मैच में अहम भूमिका निभाई और अरुण जेटली स्टेडियम में टी नटराजन की गेंदों पर लगातार दो छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई। इस जीत के साथ RCB IPL 2026 की प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई।
आरसीबी ने डीसी को हराया
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजों ने इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट की जीत की मजबूत नींव रखी। जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार ने नई गेंद से घातक शुरुआत करते हुए शुरुआती ओवरों में ही टॉप ऑर्डर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया, जिससे दिल्ली कैपिटल्स की टीम 13/6 के स्कोर पर सिमटती नजर आई और अंततः महज 75 रन पर ऑल आउट हो गई। दिल्ली के लिए नवोदित खिलाड़ी साहिल पारख, समीर रिजवी और कप्तान अक्षर पटेल खाता तक नहीं खोल सके। अभिषेक पोरेल (30), डेविड मिलर (19) और काइल जैमीसन (12) ने पारी संभालने की कोशिश जरूर की, लेकिन आरसीबी की सटीक और धारदार गेंदबाजी के आगे ज्यादा देर टिक नहीं पाए। गौरतलब है कि इसी मैदान पर कुछ दिन पहले दिल्ली कैपिटल्स ने 264/2 का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसे पंजाब किंग्स ने आसानी से हासिल कर लिया था, लेकिन इस मुकाबले में पूरी कहानी ही उलट गई।

