Trending Topics:

Bihar News: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को मिली जेड़ प्लस सुरक्षा हटा लिए जाने के बाद से वे नाराज है। जेड प्लस सुरक्षा के स्थान पर उन्हें सामान्य सुरक्षा प्रदान की गई है। राबड़ी देवी ने अपने आवास 10 सर्कुलर रोड़ पर लगे सुरक्षाकर्मियों को वापस भेज दिया है। इससे पहले आवास खाली कराने को वे लेकर सरकार से टकराव की स्थिति में है। सुरक्षा समिति की सिफारिशो के आधार पर बिहार सरकार ने राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव को मिली सुरक्षा समाप्त करने का निर्णय लिया है।

बिहार सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव को मिली जेड प्लस सुरक्षा समाप्त करने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था के तहत बिहार विशेष सशस्त्र बल के आठ हाऊस गार्ड, सादे लिबास में तीन महिला सुरक्षागार्ड, तीन वर्दीधारी सुरक्षागार्ड, एक बुलेटप्रूफ वाहन, पायलट और एस्कार्ट वाहन की सुरक्षा से लेस किया जाएगा।

राबड़ी देवी ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए बताया कि सरकार विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। इससे पहले 10 सरकुलर रोड़ पर मिले सरकारी आवास को खाली कराने का दवाब बनाया जा रहा था, तो अब उनकी सुरक्षा को कम किया गया है। सरकार के इस रुख से नाराज राबड़ी देवी ने बिहार सरकार पर अपमानित करने का आरोप लगाया है।

राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव की तरफ से बयान आया है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अपने आका के इशारे पर बिहार सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा को कम किया है। उन्होंने कहा कि यह अपमानित करने की मंशा से उठाया गया कदम है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version