उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) में बड़ी राजनीतिक हलचल की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक पार्टी के 6 सांसद लोकसभा स्पीकर से मुलाकात करने दिल्ली पहुंचे हैं। इस घटनाक्रम के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में फिर से सियासी तापमान बढ़ गया है।
इस बीच शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत का दावा है कि उनके सांसदों को “15 करोड़ों रुपये का ऑफर” दिया जा रहा है और पार्टी को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। राउत ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए केंद्र सरकार और विरोधी खेमे पर निशाना साधा।
गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे के गुट वाली शिवसेना (UBT) के 9 सांसद है। बगावत की खबर सुनने के बाद उद्धव ठाकरे ने अपनी पार्टी के सभी सांसदों को वफादारी दिखाने के लिए मातोश्री आने का आदेश दिया था। लेकिन कुछ सांसद मातोश्री नहीं पहुंचे।
खबर है कि शिवसेना (UBT) के 6 सांसद दिल्ली पहुंचे जहां वे शिंदे से मुलाकात करेंगे। जिसके बाद वे लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से भी मिलेंगे। पार्टी में बगावत को देखते हुए डैमेज कंट्रोल के लिए उद्धव ठाकरे भी दिल्ली पहुंच रहे है। वे नाराज सांसदों से मिलने की कोशिश करेंगे।
हालांकि अभी तक किसी भी सांसद की ओर से आधिकारिक तौर पर पार्टी छोड़ने की पुष्टि नहीं हुई है। माना जा रहा है कि शिंदे के पुत्र श्रीकांत शिंदे के आवास पर मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि सभी 6 सांसद शिंदे के गुट में शामिल हो सकते है और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलकर सरकार को समर्थन दे सकते है।
रिपोर्ट-सोनू सिंह

