ताजनगरी आगरा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्मारक ताजमहल को लेकर चल रहे विवाद में आज जिला एवं सत्र न्यायालय में एक महत्वपूर्ण सुनवाई होने जा रही है। इस मामले में हिंदू पक्ष द्वारा ताजमहल को मूल रूप से ‘तेजोमहालय’ होने का दावा किया गया है, जिस पर आज अदालत में बहस और सुनवाई होगी।

सावन माह में जलाभिषेक की मांग

हिंदू पक्ष की ओर से दायर की गई याचिका में सावन के पवित्र महीने के दौरान ताजमहल के परिसर में स्थित कथित शिव मंदिर में जलाभिषेक करने की मांग भी की गई है। इस मांग के सामने आने के बाद से प्रशासनिक अमला और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। अदालत के फैसले पर सभी की निगाहें टिकी हुई है। हिंदू पक्ष का कहना है कि आज इस संवेदनशील मुद्दे पर कोर्ट का रुख आगे की रणनीति तय करेगा।

योगी यूथ ब्रिगेड

जानकारी के अनुसार, यह याचिका ‘योगी यूथ ब्रिगेड’ के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर द्वारा दाखिल की गई है। याचिकाकर्ता का दावा है कि ताजमहल असल में एक प्राचीन शिव मंदिर है, जिसे ‘तेजोमहालय’ के नाम से जाना जाता था। याचिका में ASI (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) के रिकॉर्ड और इतिहास से जुड़े कुछ तर्कों का हवाला देते हुए यहाँ हिंदू देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करने की अनुमति मांगी गई थी।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम

ताजमहल मामले में आज होने वाली इस सुनवाई के मद्देनजर आगरा जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया है। कोर्ट के इस मामले में सुनवाई के बाद क्या नया मोड़ आता है, इस पर सबकी नजरें बनी हुई हैं।

नरेश धाकरे  @Nation27
यह भी पढ़ें- Akash Anand यूपी में फिर एक्टिव, इस बार बदले अंदाज के साथ लंबी पारी की तैयारी
यह भी पढ़ें- यूपी के हर जिले में युवाओं को UPSC से लेकर NEET तक की फ्री कोचिंग मिलेगी

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version