अमेठी| नशे में कलयुगी बेटे ने मां पर किया चाकू से हमला, महिला गंभीर घायल

अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। कमरौली थाना क्षेत्र के सिठौली गांव में एक बेटे ने कथित तौर पर अपनी मां पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना के समय आरोपी बेटा नशे की हालत में था।आरोप है कि उसने किसी बात को लेकर अपनी मां पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद महिला गंभीर रूप से घायल होकर गिर गई।

पड़ोसियों की मदद से बची महिला की जान

महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों को आता देख आरोपी पुत्र घर से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही कमरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उसके छोटे बेटे के साथ अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला का इलाज जारी है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी बेटे की तलाश की जा रही है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि हमला करने वाला महिला का बड़ा बेटा है और वह नशे का आदी बताया जा रहा है।

घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। वहीं, परिवार और ग्रामीणों में इस घटना को लेकर नाराजगी है।

#AmethiNews #UPNews #CrimeNews #MotherSonCase #UttarPradesh #BreakingNews #AmethiBreaking #UPCrime #HindiNews #LatestNews #Nation27 #ShorKamSachZyada

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version