आयोध्या | पत्नी ने जमीन की लालच में प्रेमी संग मिल कर दी पति की हत्या, दोनों गिरफ्तार
रामनगरी अयोध्या में रिश्तो को शर्मसार करने वाली सनसनी खेज घटना सामने आई है, जिसमें पति-पत्नी की उम्र में काफी अंतर और जमीनी विवाद हत्या का कारण पड़ा बना और पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और शव को हाईवे किनारे झाड़ियों में छोड़ दिया।
थाना रूदौली कोतवाली क्षेत्र में कूढ़ा-सादात लिंक मार्ग पर मिले अज्ञात शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ी बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, बाराबंकी निवासी 48 वर्षीय देवेन्द्र कुमार वर्मा की हत्या उसकी पत्नी शुभांगिनी ने प्रेमी विपिन वर्मा के साथ मिलकर जमीन हड़पने की साजिश के तहत कराई। दोनों ने देवेन्द्र को अयोध्या घुमाने के बहाने लाकर सुनसान स्थान पर हथौड़ी से हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया गया था।
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में रूदौली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
