बागपत पुलिस ने एक ऐसा ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा किया जो CID और क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर किया गया। सीआईडी और क्राइम पेट्रोल सीरियल से प्रेरित होकर नाबालिग किशोरी की हत्या को अंजाम दिया गया था। बागपत कोतवाली क्षेत्र में 25 दिन पहले दिल्ली यमुनोत्री हाइवे के किनारे जला हुआ युवती का शव मिला था। इस केस का खुलासा करने के लिए बागपत की SWART सर्विलांस टीम और बागपत कोतवाली पुलिस ने खुलासा किया है।
गौरतलब है कि बागपत पुलिस SWART टीम और सर्विलांस टीम ने एक ऐसा ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया है जो बागपत पुलिस के लिए चैलेंज बना हुआ था। 25 दिन पहले दिल्ली यमुनोत्री हाईवे के किनारे काठा गांव के पास युवती का एक जला हुआ शव मिला था। हत्या पूरी प्लानिंग के साथ की गई थी जिसके चलते यह केस बागपत पुलिस के लिए चैलेंज बन गया था। केस को सुलझाने के लिए बागपत पुलिस लगातार इस केस पर लगी रही। इस केस में पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है।
मथुरा निवासी नाबालिग किशोरी की हत्या करने के बाद हत्यारे ने शव दिल्ली यमुनोत्री हाइवे किनारे ठिकाने लगा दिया था। किशोरी के पिता ने मथुरा में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा लिखवाया था। पुलिस के अनुसार अमन सागर किशोरी के घर के सामने कपड़े की दुकान लगाता था वहीं पर दोनों के बीच नजदीकी बढ़ गई। किशोरी और अमन सागर में नजदीकी की खबर अमन की पत्नी को लग गई। जिसके बाद दोनों पति-पत्नी के बीच जमकर झगड़ा हुआ था।
पुलिस ने बताया कि अमन अपने काम पर चला गया वही घर में परी और अमन की पत्नी के बीच जमकर झगड़ा हुआ। अमन के वापस लौट के बाद उसकी पत्नी और अमन ने परी की गला घोट का हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए दोनों ने किशोरी के शव को दिल्ली, बागपत ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे किनारे दिल्ली यमुनोत्री हाईवे काठा गांव के पास शव ठिकाने लगा दिया। पहचान मिटाने के लिए परी के चेहरे पर तेजाब फेंक कर फरार हो गए थे।
यह भी पढ़ें- थप्पड़ के बदले दे दी मौत, Meerut के पपेंद्र हत्याकांड में दोस्त ही निकला कातिल
बागपत एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि 25 दिन बीत जाने के बाद पुलिस के लिए इस केस को सुलझाना एक चुनौती बन गया था। बागपत जिला पुलिस की स्वाट और कोतवाली पुलिस ने केस को सुलझाने के लिए 500 से 600 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इस दौरान पुलिस को कुछ सबूत मिले, पुलिस अमन सागर के दिल्ली स्थित किराए के मकान पर पहुंची। मकान पर ताला लगा हुआ था, पड़ोसियों ने बताया कि कई दिनों से दोनों गायब हैं। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से अमन सागर और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

