बदायूं जनपद स्थित केजीएन बीज भंडार पर निर्धारित सरकारी रेट से ज्यादा कीमत में खाद बेचने का आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर दुकान की एक वीडियो वायरल होने के बाद मामला प्रकाश में आया है। वीडियो में दुकानदार और ग्राहक के बीच हुई बातचीत सामने आई है, जिसमें ₹266.50 की निर्धारित कीमत वाली बोरी के लिए ₹280 तक वसूले जाने का दावा किया जा रहा है।
वीडियो वायरल होते ही किसानों में नाराजगी बढ़ गई है। सवाल ये है कि अगर सरकारी रेट तय है, तो फिर अतिरिक्त वसूली किस आधार पर? क्या खाद की किल्लत या किसानों की मजबूरी का फायदा उठाया जा रहा है? मामले को लेकर किसानों ने कृषि विभाग से जांच और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वीडियो वायरल होने के बाद अब गेंद प्रशासन के पाले में है। लोग पूछ रहे है कि क्या संबंधित अधिकारी इस मामले में तत्काल संज्ञान लेंगे? क्या जांच के बाद कथित ओवर रेटिंग का सच सामने आएगा?
ये भी पढ़ें: योगीराज में अपराधियों की खैर नहीं, अंकित बालियान हत्याकंड में दो आरोपी ढेर
फिलहाल, एक वायरल वीडियो ने बगरैन में खाद की बिक्री व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस सवाल का जवाब कार्रवाई से देता है या मामला सिर्फ जांच के कागजों तक सिमटकर रह जाता है?
रिपोर्ट- सौरभ पाल (बदायूं)

