तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, बुआ-भतीजे की मौत; मासूम बच्ची गंभीर घायल

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। वजीरगंज थाना क्षेत्र के आंवला-बगरेन रोड पर बरीपुरा मोड़ के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार बुआ और भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पिकअप की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और मौके पर चीख-पुकार मच गई।  और अफरा -दफरी मच गई आसपास के मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही वजीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं घायल बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और पिकअप चालक की तलाश की जा रही है।

इस दर्दनाक घटना के बाद मृतकों के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने और सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

#BudaunNews #RoadAccident #UPNews #BreakingNews #UttarPradesh #AccidentNews #BudaunAccident #HindiNews #UPBreaking #Nation27

रिपोर्ट : सौरभ पाल (बदायूं) काजल कुमारी

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version