Khurja News: खुर्जा की नवीन फल मंडी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मंडी परिसर में अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में चार दुकानें जलकर राख हो गईं, जबकि वहां रखी बड़ी संख्या में प्लास्टिक की क्रेट और फल भी जलकर नष्ट हो गए।

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। अचानक आग लगने से मंडी परिसर में अफरा तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

दमकल विभाग की कई गाड़ियां और दमकलकर्मी मौके पर आग पहुंचे। इस हादसे में दुकानदारों को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि दुकानों में रखा अधिकांश सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

रिपोर्ट- जगनेश सोलंकी (बुलंदशहर)

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version