ओमान में जहाज पर हमला, देवरिया के नाविक सूरज यादव की मौत - Nation27 >

ओमान के तट के पास भारत आ रहे वाणिज्यिक पोत MV Cape Dao पर हुए हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश स्थित देवरिया जनपद के 23 वर्षीय सूरज यादव के रूप में हुई है। नाविक देवरिया के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के करमाजीतपुर, अहीरवाटी टोला के रहने वाला था।

Forward Seamen’s Union of India (FSUI) के मुताबिक MV Cape Dao बुधवार को भारत आ रहा था। इसी दौरान ओमान के पास जहाज पर हमला किया गया। FSUI ने दावा किया कि जहाज पर दो टॉरपीडो से हमला हुआ है। एक पोर्ट साइड के C-Deck यानी क्रू के रहने वाले हिस्से में और दूसरा टॉरपीडो इंजन रूम के पासपोर्ट साइड के हिस्से में लगा है। हमले के बाद जहाज पर सवार क्रू सदस्यों को ओमानी अधिकारियों ने सुरक्षित बाहर निकाला। हमले में सूरज यादव को सिर में गंभीर चोट लगी और उन्होंने दम तोड़ दिया। रिपोर्ट के मुताबिक सूरज यादव जहाज पर Wiper के पद पर तैनात था और Keyline Maritime Services से जुड़े था। जीवित बचे क्रू सदस्यों को ओमान में सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

यह भी पढ़ें- बच्चियों के घर चॉकलेट लेकर पहुंचे चेयरमैन, रास्ता बनवाने के लिए लगाई थी डीएम से गुहार

भारतीय दूतावास ने एक भारतीय नागरिक की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि वह ओमानी अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है। दूतावास मृतक के परिवार के संपर्क में भी है और जीवित बचे भारतीय नाविकों की सुरक्षित भारत वापसी के लिए संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय किया जा रहा है। क्रू मेंबर सूरज यादव की मौत की खबर परिजनों को दी गई है। खबर मिलने के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है। परिजनों को अब सूरज का पार्थिव शरीर भारत लाए जाने का इंतजार है।

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Secret Link
Exit mobile version