Etah Tajia News: अलीगंज में ताजिया जुलूस के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि तीन अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। एटा जनपद में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। घटना के बाद यूपी पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
कैसे हुई घटना:
एटा जनपद स्थित अलीगंज क्षेत्र में hightension line से टकराने के बाद ताजिया में करंट फैल गया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। चार युवक करंट की चपेट में आने से झुलस गए। उन्हें तत्काल ईलाज के लिए सीएचसी अस्पताल अलीगंज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से अलीगंज में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।
करंट उतरने से हुआ हादसा:
गौरतलब है कि अलीगंज में ताजिया को झुकाकर hightension line को पार कराया जा रहा था। कि तभी ताजिया लाईन से टकरा गया। उस समय लाईन में करंट दौड़ रहा था। ताजिये में करंट उतरने से चार लोग गंभीर रूप से झुलसे गए। करंट लगने से चारों युवक बेहोश हो गए।
एक युवक की मौत:
करंट लगने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और सभी घायलों को तत्काल सीएचसी अलीगंज में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उच्च केंद्र रेफर किया गया। hightension line से करंट फैलने की सूचना विद्युत विभाग को दी गई।
परिजनों में कोहराम:
घटना के बाद मौके भारी पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। श्वेताभ पाण्डेय एसपी सिटी ने बताया कि hightension line से ताजिया टकरा गया जिसके बाद ताजिये में करंट उतरने से हादसा हुआ है। घटना में एक युवक की मौत हो गई अन्य घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


