उत्तरप्रदेश के इटावा जनपद में थाना सिविल लाइन क्षेत्र की वृंदावन कॉलोनी में शादीशुदा इवेंट प्लानर महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
आत्महत्या से पहले महिला ने एक वीडियो बनाकर अपनी मौत के लिए दो महिलाओं समेत चार लोगों को जिम्मेदार ठहराया और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतका की पहचान कोमल मिश्रा (26) पत्नी सौरभ द्विवेदी के रूप में हुई हैऔर सौरभ मूल रूप से कानपुर नगर के थाना कल्याणपुर क्षेत्र के जगतपुरी का निवासी है जहां वर्तमान में इटावा जिले के बढ़पुरा ब्लॉक में लिपिक के पद पर तैनात है तो वही दंपती सिविल लाइन क्षेत्र की वृंदावन कॉलोनी में पिछले डेढ़ साल से किराए के मकान में रह रहे थे।
सोमवार देर रात कोमल ने घर के अंदर चादर का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली और आत्मघाती कदम उठाने से पहले उसने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें दो महिलाओं और दो युवकों के नाम लेते हुए कहा कि वह इन्हीं लोगों की वजह से आत्महत्या कर रही है वीडियो में आरोप लगाया कि इन लोगों ने उसका परिवार बर्बाद कर दिया जिसके बाद उसने यह भी कहा कि उसका पति बहुत अच्छा है और उसकी मौत के लिए उसे जिम्मेदार न माना जाए।
पति सौरभ द्विवेदी ने पुलिस को बताया कि जब वह घर पहुंचे तो कोमल फंदे पर लटकी हुई मिली। शोर मचाने पर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। सभी ने मिलकर उसे नीचे उतारा और तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने वीडियो को अपने कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू कर दी है।
पति सौरभ के मुताबिक उसकी पत्नी और उसके चार साथी जिसमें दो पुरुष दो महिलाएं है, जोकि इवेंट ऑर्गनाइजर का काम करते थे, वहीं लोग उसको शादी से पहले की ब बातों को लेकर परेशान कर रह रहे थे। मैने चारों के विरुद्ध पुलिस में शिकायत दी है, मैं चाहता हूँ मेरी पत्नी के हत्यारों को कड़ी सजा मिलें।
नोट: इस मामले पर पुलिस जांच की बात कहकर कैमरे के सामने बोलने से मना कर रही है।
सौरभ द्विवेदी (मृतिका का पति)
#CrimeUpdate #ViralVideo #DeathCase #WomenSafety #UPPolice #Investigation #FamilyTragedy #HindiNews #LatestNews #Nation27 #Nation27News
रिपोर्ट:रोहित सिंह चौहान (इटावा/यूपी) काजल कुमारी

