दिल्ली जंतर-मंतर हिंसा के विरोध में गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक ने प्रदर्शन किया है। इस दौरान गुलाबी गैंग की अध्यक्ष ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी और नीट धांधली पर कार्रवाई की मांग की है। मृतक छात्रों के परिजनों को एक करोड़ रुपये देने की मदद और परिवार से एक सदस्य को नौकरी की मांग की है।

फतेहपुर जिला मुख्यालय में ज्ञापन देने के दौरान उनके साथ कई महिलाएं कार्यकर्ता आई थी। गुलाबी गैंग की कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर की नारेबाजी की है। नीट परीक्षा लीक मामले को लेकर जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज के विरोध किया है।

संपत पाल ने कहा कि “दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने गलत तरीके से उनके ऊपर लाठीचार्ज किया है, इसके लिए सरकार को जिम्मेदारी लेनी होगी। उन्होंने आगे कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री को तत्काल अपना इस्तीफा देना चाहिए।”

अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर गुलाबी गैंग की संस्थापक संपत पाल ने सरकार से लाठीचार्ज में मारे गए छात्रों को एक-एक करोड़ रुपये देने के साथ परिवार को एक सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग रखी है। संपत पाल ने फतेहपुर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने अपनी मांगों को स्पष्ट रुप से रखा है। इस दौरान गुलाबी गैंग की अन्य कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरुद्ध हल्ला बोलते हुए जमकर नारेबाजी की है।

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version