फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के औरेई गांव में प्रेमिका की ह्ताय करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शख्स ने पहले युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसके बाद अपने पुत्र के साथ मिलकर युवती की ह्ताय कर दी। पुलिस को गुमराह करने के लिए शख्स ने युवती के शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया।
पुलिस ने रेलवे ट्रैक में मिली युवती की एक माह के बाद शिनाख्त कर हत्यारोपी और उसके पुत्र समेत तीन को गिरफ्तार किया है। फतेहपुर पुलिस ने आरोपी और उसके पुत्र को सलाखों के पीछे भेजकर फरार एक अन्य आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।
पुलिस के अनुसार बताया जा रहा है कि 42 वर्षीय गंगासागर की पत्नी की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद उसने गांव की एक 18 वर्षीय युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उससे कोर्ट मैरिज कर ली थी। गंगासागर युवती को लेकर किराए के कमरे में रहने लगा था। दोनों फतेहपुर जनपद के राधानगर थाना क्षेत्र में रहने लगे।
कुछ दिनों के बाद दोनों में अनबन हो गई। जिसके बाद गंगासागर ने अपने युवका पुत्र और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर युवती की ह्ताय करने का प्लान बनाया। आरोप है कि गंगासागर ने अपने पुत्र और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर युवती की हत्या करने के बाद शव को रेलवे ट्रैक पर डाल दिया और मौके से फरार हो गए।
स्थानीय लोगों द्वारा युवती के शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी। युवती की पहचान औरेई गांव निवासी के रुप में हुई। जिसके बाद पुलिस युवती के गांव पहुंची। जहां युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
इस मामले में गंगासागर को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरु की तो उसने पूरी सच्चाई बयान कर दी। जिसके बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में चौथे आरोपी की तलाश जारी है।
रिपोर्ट- जितेंद्र/सोनू सिंह

