खास बात ये रही कि तिरंगा यात्रा के दौरान बारिश भी हुई, लेकिन बारिश भी लोगों के कदम नहीं रोक सकी। लोग भीगते हुए तिरंगा हाथ में लेकर यात्रा में शामिल रहे और देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति का संदेश देते नजर आए। मंत्री ए.के. शर्मा ने भी यात्रा में शामिल होकर लोगों का उत्साह बढ़ाया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर रैली में शामिल रहे। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने रैली में हिस्सा लिया। जैसे ही तिरंगा यात्रा शुरु हुई लोनी में बारिश शुरु हो गई। खास बात यह रही कि बारिश के दौरान तिरंगा यात्रा पर कोई फर्क नहीं पड़ा और लोगों भी यात्रा पूरी होने तक साथ रहे।
तीन किमी चली इस यात्रा को पूरा करने के बाद उत्तर प्रदेश में नगर विकास एवं उर्जा मंत्री ए के शर्मा ने तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया।

