Youtube से सीखा ठगी का तरीका, फिर Swiggy पर फर्जी रेस्टोरेंट बनाकर लूट लिए 30 लाख रुपये - Nation27 >

गाजियाबाद: दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद से ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी (Swiggy) पर फर्जी रेस्टोरेंट बनाकर बीकॉम पास एक ठग ने 52 क्रेडिट कार्ड से करीब 30 लाख की साइबर ठगी को अंजाम दे दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल ठगी करने वाला आरोपी बैंक अधिकारी बनकर ग्राहकों से ओटीपी लेता था, फिर फर्जी ऑर्डर और डिलीवरी दिखाकर रकम अपने खाते में टांसफर करवा लेता था।

आरोपी ने सैकड़ों लोगों को लगाया चूना

पुलिस के मुताबिक आरोपी की उम्र सिर्फ 21 साल है और उससे चार मोबाइल फोन, एक टैबलेट और एक लैपटॉप बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहतक निवासी गर्वित के रूप में हुई है।

यूट्यूब से सीखी ठगी की तरकीब

पुलिस के अनुसार आरोपी पहले टेक महिंद्रा में कस्टमर केयर की नौकरी करता था। यूट्यूब से ठगी का तरीका सीखने के बाद उसने ‘श्याम की रसोई’, ‘राधा की रसोई’ और बाद में ‘खाना खजाना’ के नाम से फर्जी रेस्टोरेंट स्विगी पर रजिस्टर किए।

52 क्रेडिट कार्ड से ठगी

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने टेलीग्राम के ‘FAST OTP BOT’ चैनल से एक्सिस बैंक के 52 क्रेडिट कार्ड की डिटेल हासिल की। जियो-जॉइन एप के जरिए खुद को बैंक अधिकारी बताकर कार्ड धारकों को कॉल करता और सर्विस चार्ज या लेट पेमेंट हटाने के नाम पर ओटीपी हासिल कर लेता था।

फर्जी रेस्टोरेंट के नाम पर स्विगी ऑर्डर

ओटीपी से अपने फर्जी रेस्टोरेंट के नाम पर स्विगी ऑर्डर का भुगतान कराकर बाद में उसकी फर्जी डिलीवरी दिखाता और रकम अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करा लेता था। पुलिस के अनुसार 17 सितंबर को आरोपी ने इसी तरीके से एम. श्रीनिवास के क्रेडिट कार्ड से 38 हजार रुपये का ऑर्डर जनरेट किया था।

बरामद उपकरणों में टेलीग्राम चैट, क्रेडिट कार्ड की डिटेल वाली गूगल शीट और फर्जी रेस्टोरेंट के दस्तावेज मिले हैं। पुलिस टेलीग्राम चैनल से जुड़े अन्य लोगों और भुगतान के लिए इस्तेमाल क्यूआर कोड के आधार पर भी जांच कर रही है ।

 

 

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version