PM मोदी के जन्मदिन पर Ghaziabad में नमो लाइब्रेरी का शुभारंभ, सत्यपाल सिंह बोले-युवाओं के लिए सबसे उपयोगी - Nation27 >

गाजियाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर गाजियाबाद (Ghaziabad) में भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत नमो पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया। बीजेपी नेता राहुल बैंसला की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह पहुंचे और उन्होंने नमो पुस्तकालय का उद्घाटन किया।

नमो लाइब्रेरी का शुभारंभ

इस दौरान डॉक्टर सत्यपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्म दिवस को भाजपा कार्यकर्ताओं और देश की जनता द्वारा सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है।

इस दौरान विभिन्न जनसेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। डॉ. सत्यपाल सिंह ने नमो पुस्तकालय की शुरुआत के लिए भाजपा नेता राहुल बैंसला की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल युवाओं के लिए उपयोगी साबित हो सकती है और उन्हें अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने में मदद करेगी।

गोरखपुर में नौक विहार पर ‘आशीर्वाद के दीये’

इसके अलावा गोरखपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत जीडीए ने सेवा दिवस का आयोजन किया। नौका विहार के फेज प्रथम, द्वितीय और जेट्टी पर 2000 ‘आशीर्वाद के दीये’ प्रज्वलित किए गए। एक साथ जले हजारों दीयों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा। कार्यक्रम में मेयर मंगलेश श्रीवास्तव, जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।

नौका विहार के फर्स्ट पेज, सेकंड फेज, थर्ड फेज पर करीब 2000 आशीर्वाद के दीये एक साथ प्रज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी के बीच नौका विहार का नजारा बेहद आकर्षक दिखाई दे रहा था।

रिपोर्ट: अंकित मंडार

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version