गाजियाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 9 बजे पुलिस की चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का इशारा करने पर दोनों बदमाश बाइक मोड़कर भागने लगे।

बाइक फिसलने के बाद उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने गोली चलाई। दोनों के पैरों में गोली लगी और उन्हें उपचार के लिए भेजा गया।

एसीपी इंदिरापुरम सुर्यबली मोर्य ने बताया कि घायल बदमाशों की पहचान करण उर्फ कान्हा और शाहरुख के रूप में हुई है। दोनों पर दिल्ली-एनसीआर में स्नैचिंग व चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। करण पर करीब एक दर्जन से अधिक और शाहरुख पर करीब छह मुकदमे हैं।

मौके से दो देसी तमंचे, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, पीली धातु का एक टुकड़ा और बिना नंबर की पैशन प्रो बाइक बरामद हुई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version