गोरखपुर में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े की मुलाकात के बाद सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। गुरुवार देर रात विनोद तावड़े अचानक डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल के आवास पहुंचे और दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई। बताया जा रहा है कि बातचीत में गोरखपुर और आसपास के जिलों एवं मंडलों की राजनीतिक स्थिति, चुनावी समीकरण और भाजपा की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। राज्यसभा सदस्य डॉ.राधामोहन दास अग्रवाल और यूपी प्रभारी विनोद तावड़े ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर मंथन किया। आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा के दो नेताओं के बीच हुई मुलाकात ने राजनीतिक हलकों में चर्चा बढ़ा दी है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े राज्यसभा सदस्य डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के आवास पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में मुलाकात हुई है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम में शामिल होने के लिए डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल गोरखपुर पहुंचे थे। इस दौरान तावड़े और राधामोहन दास अग्रवाल की मुलाकात हुई।
सूत्रों के अनुसार,दोनों नेताओं के बीच गोरखपुर के साथ आसपास के जिलों और मंडलों की राजनीतिक स्थिति, चुनावी समीकरण और संगठन की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। हालांकि मुलाकात में किन-किन मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में तावड़े का देर रात सांसद के आवास पहुंचना भाजपा के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। खबर है कि क्षेत्र की राजनीति और आगामी विधानसभा चुनावों में जीत के गुणा भाग पर चर्चा हुई है। इस मुलाकात में क्षेत्र में पार्टी के प्रभावी चेहरों पर भी बात हुई। माना जा रहा है कि पार्टी नए चेहरों पर दांव लगाने और पुराने चेहरों पर मंथन कर रही है।
यह भी पढ़ें- मायावती का सरकार पर तीखा हमला, UPI का नया नियम जनता पर दोहरी मार
