हापुड़: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, “बाइक डिवाइडर से टकराई” पिता-पुत्री समेत मासूम की मौत

हापुड़। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्री समेत 4 साल की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। घटना थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, एक ही बाइक पर पांच लोग सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर सड़क किनारे लगे लोहे के खंभे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार पिता और उनकी पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 साल की मासूम बच्ची ने भी दम तोड़ दिया।

हादसे में बाइक सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में बाइक के अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है।

साथ ही साथ आपको बता दे की बच्ची की दर्दनाक मौत के बाद परिवार सदमें में है ,मां बाप का रोते रोते हो रहे है परेशान तस्वीर में आप देख सकते है भारी चोट शरीर पर लगे है

#HapurNews #UPNews #RoadAccident #DelhiLucknowHighway #HapurAccident #UttarPradesh #BreakingNews #RoadSafety #CrimeNews #HindiNews #Nation27

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version