झाँसी खजुराहो हाईवे पर रोड क्रॉस करते समय एक युवक बस की चपेट में आ गया। बस ड्राइवर ने समय रहते ब्रेक लगा दिया, जिससे वह बस के पिछले पहियों की चपेट में नहीं आ पाया। दुर्घटना में युवक का एक पैर बुरी तरह जख़्मी हो गया, जबकि जबकि दूसरे पैर में भी गंभीर चोट आई। सूचना पर  सदर बाजार व ट्रैफ़िक पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। पूरी घटना नजदीक लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

हाईवे पर सदर बाजार थाना क्षेत्र के भगवन्तपुरा के पास 25 वर्षीय युवक सज्जन रोड पार कर रहा था, तभी वह बरुआसागर की तरफ से आ रही रोडवेज बस की चपेट में आ गया। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि सज्जन कुछ देर तक रोड क्रॉस करने की कोशिश करता रहा, लेकिन वाहनों की लगातार आवाज़ाही से वह रोड पार नहीं कर पा रहा है। अचानक वह रोड क्रॉस करने निकला तभी बस की चपेट में आ गया।

गनीमत रही कि बस ड्राइवर ने समय रहते ब्रेक लगा दिए, वर्ना बस के पिछले पहिये भी उस पर चढ़ जाते। वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि युवक खुद बस के सामने आया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version