Kanpur में नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 10 किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार - Nation27 >

कानपुर: यूपी के कानपुर (Kanpur) में पुलिस ने नशा तस्करों की एक बड़ी गैंग का पर्दाफाश किया है। कानपुर कमिश्नरेट की काकादेव पुलिस ने नशे के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 10 किलो गांजा और करीब 100 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। यह कार्रवाई एडीसीपी साउथ सुमित सुधाकर रामतेके, के निर्देशन में की गई।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि मादक पदार्थों की सप्लाई किस नेटवर्क के जरिए की जा रही थी और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

महाराजगंज में मिली थी नशे की बड़ी खेप

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। नशे के कारोबार से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई है। बता दें कि अभी चार दिनों पहले ही महराजगंज पुलिस ने सीमावर्ती सात थाना क्षेत्रों कोल्हुई, नौतनवा, सोनौली, परसामलिक, बरगदवा, निचलौल और ठूठीबारी में NDPS एक्ट के 35 मुकदमे दर्ज किए गए और 51 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

इस दौरान 229 किलो से ज्यादा विभिन्न मादक पदार्थ बरामद हुए थे। इनमें गांजा, चरस, स्मैक और ब्राउन शुगर समेत कई नशीले पदार्थ शामिल थे। इसके अलावा 5,619 नशीले इंजेक्शन और 322 शीशी अवैध नेपाली शराब भी बरामद की गई थी।

सोनौली बॉर्डर पर 2.5 किलो मेथाक्वालोन बरामद

सोनौली बॉर्डर पर 2.5 किलो मेथाक्वालोन की बरामदगी ने इस पूरे नेटवर्क की अंतरराष्ट्रीय कड़ी को सामने ला दिया था। नेपाल से भारत आ रही मणिपुर की एक महिला के बैग से मिली मेथाक्वालोन की खेप की जांच आगे बढ़ी तो नेटवर्क के तार दिल्ली-NCR और गुरुग्राम तक जुड़ गए थे. अब पुलिस की नजर इस पूरे नेटवर्क को खत्म करने पर है।

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version