लखनऊ के अलीगंज इलाके में भीषण अग्निकांड देखने को मिला, जहां 15 जिंदगियां जलकर समाप्त हो गई। इस अग्निकांड के पीछे सिस्टम की लापरवाही और जिम्मेदार लोगों का लालच छुपा है। जिसे बेनकाब करने के लिए एसआईटी (SIT) का गठन किया गया है।

लखनऊ अग्निकांड में जलकर 15 जिंदगियां भस्म हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ दौरे पर थे वे अपना दौरा रद्द कर घटना स्थल पर पहुंचे इसके बाद वे केजीएमयू गए जहां घायलों के बारे में जानकारी मांगी।

देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई। लखनऊ में हुए अग्निकांड की जांच करने और दोषी लोगों को चिन्हित करने के लिए दो सदस्य एसआईटी के गठन का आदेश दिया। दो सदस्य एसआईटी 7 दिनों में अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी।

अग्निकांड की जांच के लिए बनी दो सदस्य टीम में पर्यटन विभाग के मुख्य सचिव अमृत अभिजात और लखनऊ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक प्रवीण कुमार को सौंपी है। एसआईटी को सात दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपनी है।

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version