Lucknow: बच्चे को कोचिंग से लेने जा रही महिला के गले से चेन लूटकर बदमाश फरार - Nation27 >

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में चेन स्नेचिंग की सनसनीखेज वारदात हुई है। पारा थाना क्षेत्र में उषा हॉस्पिटल के पास कुछ बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।

दरअसल पारा थाना क्षेत्र के हंसखेड़ा चौकी स्थित श्रीराम कॉलोनी से बच्चे को कोचिंग से लेने जा रही महिला अर्चना सिंह के गले से चीन खींच और दौड़ते हुए फरार हो गए । महिला आवाज लगाती रह गई लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की।

बच्चे को लाने जा रही थी महिला

जानकारी के मुताबिक, महिला अपने बच्चे को कोचिंग से लेने जा रही थीं। इसी दौरान एक बदमाश पीछे से उनका पीछा करते हुए उषा हॉस्पिटल के पास पहुंचा था। मौका मिलते ही बदमाश ने महिला के गले से चेन झपट ली और फरार हो गया।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बताया जा रहा है कि वारदात के बाद महिला ने शोर मचाते हुए बदमाश का पीछा किया और लगातार “चोर-चोर” चिल्लाती रहीं, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आया। आम के बाग का फायदा उठाकर आरोपी भागने में कामयाब रहा। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। राजधानी में महिला के साथ हुई चेन लूट की इस वारदात ने सुरक्षा-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रिपोर्ट: शिवम पांडे

 

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version