'हर चीज सब्सिडी पर नहीं चल सकती, UPI चार्ज के बचाव में उतरे Sanjeev Balyan - Nation27 >

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शनिवार को पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान (Sanjeev Balyan) ने यूपीआई पर लगे टैक्स को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार ने अगर बहुत छोटा सा टैक्स लगा दिया है तो हमें सरकार का सहयोग करना चाहिए क्यूंकि देश में हर चीज सब्सिडी पर नहीं चल सकती।

यूपीआई के बचाव में उतरे बालियान

उन्होंने कहा, जितनी जानकारी मुझे है उसके मुताबित जो छोटे दुकानदार हैं, उन्हें इसमें कोई समस्या नहीं, ,व्यक्तिगत लेनदेन की समस्या नहीं है, हां कुछ जगह टैक्स लगे हैं। यूपीआई का जो खर्च है, अभी तक सरकार उसमें ग्रांट दे रही है, अब यूपीआई अपने पैरों पर खड़ा होगा। थोड़ा बहुत मिनिमम टैक्स होगा जिससे ज्यादा कष्ट किसी को नहीं होना चाहिए।

बालियान ने आगे कहा, मैं तो यही कहूंगा, अगर 20000 करोड़ का आज तक का यूपीआई का खर्च है और सरकार के ग्रांट्स से वह चल रहा है तो सराकर ने बहुत कम टैक्स लगाया है। हमें सरकार का सहयोग करना चाहिए। हर चीज सब्सिडी पर नहीं चल सकती है।

यूनिफॉर्म सिविल कोड पर फैलाया जा रहा भ्रम

वहीं यूनिफॉर्म सिविल कोड पर बोलते हुए संजीव बालियान ने कहा कि इसके बारे में भ्रम फैलाया जा रहा है, भ्रम नहीं रहना चाहिए, ये देश के भले के लिए है। अगर सबको समान अधिकार चाहिए तो फिर इसमें समस्या क्या है। गृहमंत्री अमित शाह जी ने अगर इसे लागू करने की बात कही है तो ये लागू होगा ही।

उन्होंने कहा कि सरिया कानून हो या हमारी परंपराएं, वो अलग हैं लेकिन देश का कानून इनके हिसाब से नहीं चल सकता। परंपराओं से कोई छेड़छाड़ नहीं कर रहा है। जब कानून की बात आएगी तो देश में सबके लिए एक कानून हो उससे बेहतर और क्या हो सकता है।

रिपोर्ट: दीपक वत्स

 

 

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version