Meerut News: उत्तर प्रदेश के सरधना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच का विवाद खूनी खेल में बदल गया। सुबह दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। वाद विवाद बढ़ने पर पति ने चाकू से पत्नी पर लगातार कई वार कर दिए। चाकू लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों के भी होश उड़ गए। इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई है।

सरूरपुर थाना क्षेत्र की पुलिस को घटना की सूचना दी गई।। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि एक महिला लहूलुहान हालत में फर्श पर पड़ी हुई है। चाकू के गहरे जख्म लगने से महिला की मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पति पत्नी के बीच कहासुनी के बाद पति ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक महिला का नाम निशा चौहान है और वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एवं ब्यूटी पार्लर का कार्य करती थी।

मिली जानकारी के अनुसार, वारदात सुबह करीब छह बजे की है। घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसकी फुटेज अब पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है।

दिनदहाड़े हुई इस नृशंस हत्या से कस्बे में सनसनी फैल गई। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट-अनीस खान/सोनू सिंह

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version