बसपा प्रमुख मायावती ने मेरठ हत्याकांड का जिक्र करते हुए विपक्षी दलों पर लोगों को भड़काने का आरोप लगाया है। मायावती ने कहा कि कई राजनीतिक दल हिंसा और चक्का जाम करवाकर जनता को गुमराह करते हैं और उनके नेता सिर्फ घटनास्थल पर जाकर राजनीति करते हैं, जिससे न्याय नहीं मिलता।
उन्होंने याद दिलाया कि कांशीराम जी ने बसपा का गठन दलितों पर होने वाले अन्याय के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए किया था, न कि सड़कों पर अराजकता फैलाने के लिए। उन्होंने लोगों को ऐसे दलों से सतर्क रहने की सलाह दी है।
#lalitagautammurdercase #murdercase #reaction #mayawati #politics #protest #chandrashekharravan

