विंध्याचल रेलवे स्टेशन का ₹ 23.24 करोड़ से किया गया पुनर्विकसित
मीरजापुर , विंध्याचल। शुक्रवार को दोपहर 3 :30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा भारतीय रेल के विकास, आधुनिकीकरण एवं यात्री सुविधाओं के विस्तार की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओ का लोकार्पण एवं शुभारंभ किया गया। यह भारतीय रेल को आधुनिक, सुरक्षित, पर्यावरण अनुकूल एवं विश्वस्तरीय परिवहन प्रणाली के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
प्रधानमंत्री जी ने देश के 20 राज्यों में पुनर्विकसित 75 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया। उल्लेखनीय है कि इन 75 स्टेशनों में उत्तर प्रदेश के कुल 7 स्टेशन भी शामिल हैं। इनमें क्रमशः पनकी धाम, फतेहपुर, विंध्याचल, ऐशबाग, शामली, धामपुर तथा मोदीनगर रेलवे स्टेशन सम्मिलित हैं।
इन 75 स्टेशनों में उत्तर मध्य रेलवे के 8 स्टेशन भी शामिल हैं। इनमें प्रयागराज मंडल के विंध्याचल, पनकी धाम एवं फतेहपुर, झांसी मंडल के भिंड, हरपालपुर, टीकमगढ़ एवं छतरपुर तथा आगरा मंडल के डीग स्टेशन सम्मिलित हैं। इन सभी स्टेशनों का लोकार्पण भी आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किया गया।
अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विंध्याचल रेलवे स्टेशन का ₹23.24 करोड की लागत पुनर्विकास किया गया है। विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर कुल 3 प्लेटफॉर्म हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए मीटर चौड़ा आधुनिक फुट ओवर ब्रिज, तीनों प्लेटफॉर्म हेतु एस्केलेटर, लिफ्ट, बेहतर पार्किंग व्यवस्था, उन्नत साइनेज तथा अन्य आधुनिक यात्री सुविधाएँ विकसित की गई हैं।
वर्तमान में विंध्याचल रेलवे स्टेशन से 22 जोड़ी मेल/एक्सप्रेस एवं 3 पैसेंजर गाड़ियों का संचालन होता है। स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर एवं सुगम यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुगम रैम्प, व्हीलचेयर, दिव्यांगजन अनुकूल शौचालय, उन्नत प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, आधुनिक साइनेज तथा डिजिटल यात्री सूचना प्रणाली सहित सभी आवश्यक आधुनिक यात्री सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं।
इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने दौलतपुर चौक करतोली (पंजाब) नई रेल लाइन का उद्घाटन किया तथा करतोली अंबाला एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। यह परियोजना क्षेत्रीय रेल संपर्क को सुदृढ़ करने तथा यात्रियों को बेहतर रेल सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जींद सोनीपत के मध्य भारत की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल आधारित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पूर्णतः स्वदेशी तकनीक से विकसित 10 कोचों वाली यह ट्रेन विश्व की सबसे लंबी तथा 3,200 हॉर्स पावर क्षमता के साथ सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेनों में शामिल है। हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक पर आधारित यह ट्रेन संचालन के दौरान शून्य कार्बन उत्सर्जन सुनिश्चित करती है। यह उपलब्धि भारतीय रेल के हरित, स्वच्छ एवं सतत परिवहन तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
भारतीय रेल की ये उपलब्धियाँ देश में आधुनिक, सुरक्षित, पर्यावरण अनुकूल एवं विश्वस्तरीय रेल अवसंरचना के निर्माण तथा यात्रियों को बेहतर, सुगम और गुणवतापूर्ण सेवाएँ उपलब्ध कराने के प्रति उसकी दृढ प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण हैं। उत्तर मध्य रेलवे भी इसी संकल्प के साथ अपने स्टेशनों के आधुनिकीकरण, यात्री सुविधाओं के विस्तार तथा सुरक्षित, संरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण रेल संचालन के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
इस दौरानआज आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के प्राविधिक शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण एवं बाटमाप मंत्री आशीष पटेल जी, नगर पालिका अध्यक्ष, मिर्ज़ापुर श्याम सुंदर केसरी जी, पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल जी, भाजपा के जिला अध्यक्ष लाल बहादुर सरोज जी सहित अपना दल एवं भारतीय जनता पार्टी के अन्य जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे।
रेलवे की ओर से अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) एम. एम. वारिस, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, प्रयागराज मंडल हरिमोहन, सहित रेलवे के अन्य अधिकारी, प्रेस एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी सहभागिता की।
#Vindhyachal #RailwayStation #AmritBharatStation #PMModi #IndianRailways #RailwayDevelopment #Mirzapur #UttarPradesh #UPNews #RailVikas #ModernRailway #ViksitBharat #RailwayUpdate #Nation27

