देश भर में मशहूर मुरादाबादी बिरयानी के शौकीनों के लिए बेहद चौंकाने वाली खबर है। मुरादाबाद जनपद में मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने और जन-स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने एक बड़ा अभियान चलाया है। सहायक आयुक्त (खाद्य)-II राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने शहर की खाद्य दुकानों पर कार्रवाई की है। इस दौरान बरवाला स्थित शहर की सबसे पुरानी और प्रसिद्ध ” की दुकान पर साढ़े तीन घंटे तक सघन छापेमारी की गई।

लंबे समय से मिल रही शिकायतों और रूटीन जांच के तहत टीम ने दुकान का ऊपर से नीचे तक पूरा निरीक्षण किया और ‘कटरा बिरयानी’ का नमूना लेकर राजकीय प्रयोगशाला लखनऊ भेजा। अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट आनेके बाद नियमानुसार सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही ठाकुरद्वारा में एक डेयरी से पनीर और करुला क्षेत्र में मोबाइल वैन द्वारा जांच में हल्दी का सैंपल अमानक (फेल) पाया गया। इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से पूरे शहर के खाद्य व्यवसायियों में हड़कंप मच गया है।

मुरादाबाद में नकली खाद्य वस्तुओं को पकड़ने और निर्मित वस्तुओं की गुणवत्ता जांचने के लिए सैंपल लिए गए हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की बिरयानी देश भर में मशहूर है। इस बिरयानी के शौकीन लोग  बड़े चाव से खाते है। मुरादाबाद शहर में स्थित मशहूर बिरयानी की दुकान पर भीड़ लगी रहती है। यहां बिरयानी खाने के शौकीन लोग दूर-दूर से आते है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार पिछले कुछ समय से राशिद बिरयानी की शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद मिलावटखोरी और बिरयानी की जांच के लिए खाद्य विभाग ने छापा मारा है।

रिपोर्ट- शारिक सिद्दकी (मुरादाबाद)/सोनू सिंह

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version