Conversion: मुजफ्फरनगर जनपद में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। फूलत गांव स्थित मदरसा दारुल उलूम रहिमिया के संचालक मौलाना हफीजुर्रहमान अंसारी एवं उनके पुत्र जुनैद अंसारी पर हिंदू युवक-युवतियों के धर्मांतरण का आरोप लगते ही रतनपुरी थाने में पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
धर्मांतरण (Conversion) मामले में नया मोड़ तब आया जब आरोपी मदरसे संचालक के पुत्र जुनैद की पूर्व पत्नी नाजिया ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर गंभीर आरोप लगाए। नाजिया ने अपने ससुर मौलाना हफीजुर्रहमान अंसारी और पूर्व पति जुनैद अंसारी पर महिलाओं के धर्मांतरण के दौरान यौन शोषण, विदेशी फंडिंग, और नशे की दवाइयां बेचने के आरोप लगाए।
नाजिया का आरोप है कि उसके ससुर और पूर्व पति का एक बड़ा गिरोह हिंदू युवकों-युवतियों को बहला-फुसलाकर मदरसे में लाता है और हिडन कैमरे से उनकी वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर धर्मांतरण कराते हैं। साथ ही, यूनानी दवाइयों के नाम पर नशीली दवाइयां भी बेची जाती हैं।
इस गिरोह में जुबैर, जुनैद, उबैद, भतीजा इमरान, और दामाद मुजम्मिल भी शामिल हैं। आरोप है कि यह समूह विदेश से फंडिंग प्राप्त करता है और पिछले लगभग 10 वर्षों से यह कार्य कर रहा है।
नाजिया ने बताया कि मदरसे के आसपास महिलाओं का यौन शोषण भी होता था और उन्हें धर्मांतरण के लिए मजबूर किया जाता था। उन्होंने कहा कि उनके साथ रहने वाले एक व्यक्ति अब्दुल रहमान को भी जबरन मुस्लिम बनाया गया था। Conversion
स्वामी यशवीर जी महाराज ने भी इस मामले पर टिप्पणी करते हुए केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार से जांच का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि आरोपों की गहनता से जांच हो और संबंधित परिवारों को सुरक्षा प्रदान की जाए क्योंकि आरोपित माफिया सक्रिय हैं।
धर्मांतरण के आरोप न केवल फूलत मदरसे तक सीमित हैं, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अन्य मदरसों में भी हिंदुओं के धर्मांतरण की घटनाएं सामने आ रही हैं। प्रशासन और सरकार से इस गंभीर मुद्दे पर कड़ी कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है। Conversion
रतनपुरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पीड़ित परिवारों की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा हो रही है। प्रशासन से आग्रह है कि आरोपितों की गिरफ्तारी और धर्मांतरण जैसी घटनाओं पर रोक के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। Conversion
नाजिया 6 महीने पूर्व आरोपी मदरसा संचालक के बेटे जुनैद से अलग हो गई है। जिसके चलते नाजिया का आरोप है कि मेरे ससुर धर्मांतरण कराकर महिलाओं का यौन शोषण किया करते थे नाजिया का कहना है कि इसकी वह खुद गवाह है। नाजिया का आरोप ये भी है कि उसके ससुर और पूर्व पति का एक बड़ा गैंग है जो पहले वहां पर बहला फुसलाकर हिंदू युवक युवतियों को लाते है और फिर हिडन कैमरे से उनकी वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर उनका धर्मांतरण कराते थे। नाजिया ने तो यहाँ तक बताया कि यूनानी दवाइयां बेचने के नाम पर वह नशे की दवाई बेचा करते थे। Conversion
स्वामी यशवीर जी महाराज अपनी वायरल वीडियो में कह रहे है कि जनपद मुजफ्फरनगर के फूलत मदरसे के अंदर हिंदुओं के धर्मांतरण का जो विषय हमने उठाया था। उस धर्मांतरण के विषय के संबंध में इसी मदरसे के संचालक के परिवार की पुत्रवधू ने आज मीडिया को सारा खुलासा कर दिया है। इसलिए केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश की सरकार से मैं कहना चाहूंगा। उस महिला ने जो इनके ऊपर आरोप लगाए हैं। उसकी गहनता से जांच की जाए। और यह विषय ठंडा ना पड़े इसके लिए जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए।
उनका कहना है कि धर्मांतरण का विषय केवल इस मदरसे में नहीं बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जितने भी मदरसे हैं। अधिकतर मदरसों में हिंदुओं का धर्मांतरण हो रहा है। लेकिन इस इन सब का केंद्र यह फूलत मदरसा है। और इसके साथ में उत्तर प्रदेश सरकार से यह भी कहना चाहूंगा। की इन मदरसो के संचालको के ऊपर जिसने मुकदमा दर्ज कराया है। और आज जिस महिला ने मीडिया को इनकी करतूत बताई है। इन दोनों परिवार को सुरक्षा दी जाए। क्योंकि यह बहुत बड़े माफिया और गुंडे हैं। इनको कुछ ना कुछ खतरा हो सकता है। इसलिए उनकी सुरक्षा होनी अनिवार्य है। Conversion
रिपोर्ट- दीपक वत्स (मुजफ्फरनगर)/सोनू सिंह
यह भी पढ़ें-

