रायबरेली: इलाज के दौरान युवक की मौत के बाद आक्रोश, लालजी सोनकर को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में इलाज के दौरान युवक की मौत के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। मृतक लालजी सोनकर को श्रद्धांजलि देने के लिए शहर के डिग्री कॉलेज स्थित शहीद चौक पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान कैंडल मार्च निकालकर लोगों ने लालजी को श्रद्धांजलि दी और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

कैंडल मार्च में बीजेपी सदर विधायक अदिति सिंह भी शामिल हुईं। उन्होंने मृतक के परिवार से मुलाकात कर मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

लखनऊ के अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान हुई थी मौत

जानकारी के मुताबिक, रायबरेली निवासी लालजी सोनकर के हाथ में फ्रैक्चर हुआ था। इसके इलाज के लिए उन्हें लखनऊ स्थित सत्यार्थ हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां हाथ का ऑपरेशन किया गया। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान ही लालजी की मौत हो गई।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही बरती गई। परिजनों ने यह भी दावा किया कि मृतक के शरीर पर कई जगह कट के निशान मिले हैं, जिसके बाद उन्होंने हत्या की आशंका जताई है।

अदिति सिह (बीजेपी सदर विधायक)

परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

लालजी सोनकर के भाई राहुल सोनकर ने अस्पताल संचालक और डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। परिवार का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

वहीं, विधायक अदिति सिंह ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि मामले को गंभीरता से लिया जाएगा और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल इस मामले में परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

राहुल सोनकर (मृतक के भाई )


#RaebareliNews #LaljiSonkar #UPNews #HospitalNegligence #LucknowNews #AditiSingh #BreakingNews #UttarPradesh #HindiNews #Nation27 #ShorKamSachZyada

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version