बैठक में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, स्वास्थ्य सेवाओं की तैनाती समेत तमाम उपायों पर चर्चा की गई। बता दें कि 30 जुलाई से कावड़ यात्रा की शुरुआत होने जा रही है। एनसीआर में से लगे जिलों में खास व्यवस्था बनाने के लिए कहा गया है।
सावन माह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेकर अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। उत्तराखंड के हरिद्वार से कांवड़ लेकर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पहुंचते है। बीते वर्ष 4.52 शिव भक्त कांवड़ यात्रा में शामिल हुए थे। इस बार यह संख्या और बढ़ सकती है।
सहारनपुर जनपद में कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए कावड़ मार्ग पर ATS यूनिट की तैनाती की जाएगी। संदिग्ध गतिविधि पर नज़र रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को लगाया गया है।
आगामी श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए एसएसपी अभिनन्दन ने रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में एसपीओ, ट्रैफिक वार्डन और सिविल डिफेंस के सेवाकर्मियों के साथ समन्वय गोष्ठी की।
उन्होंने सभी सेवा कर्मियों को पूर्ण सतर्कता, अनुशासन और समर्पण के साथ ड्यूटी निभाने तथा पुलिस के साथ बेहतर तालमेल बनाकर कांवड़ यात्रियों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, संवेदनशील स्थलों की कड़ी निगरानी और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों और अफवाहों की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम तक पहुंचाने के निर्देश दिए। गोष्ठी में मौजूद सभी
एसपीओ, ट्रैफिक वार्डन और सिविल डिफेंस के सेवाकर्मियों ने पुलिस प्रशासन के साथ पूर्ण समन्वय रखते हुए कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सफल और शांतिपूर्ण बनाने का संकल्प लिया।

