पैतीस रुपये के किराये को लेकर सवारी को गुस्सा आ गया। बात इतनी बढ़ गई कि सवारी ने ई-रिक्शा चालक की चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा चालक द्वारा किराया मांगने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। जिसके बाद सवारी ने ई-रिक्शा चालक पर चाकू से कई वार कर दिए।
सहारनपुर में चाकुओं से ताबड़तोड़ कई वार कर हत्या करने के मामले ने नया मोड आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी दानिश को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में दानिश ने बताया कि रिक्शा के किराए को लेकर कहासुनी हो गई थी और दानिश को गुस्सा आ गया था। जिसके बाद दानिश ने चाकू से शाहिद के ऊपर कई वार कर दिए जिससे शाहिद की मौके पर मौत हो गई।
दानिश हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गया। जिसके बाद सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस पहुंची और शाहिद को इलाज के लिए घायल अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने रिक्शा चालक शाहिद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी के जरिए आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे मामले में मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

