संतकबीरनगर में कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ही परिवार के चार लोगों ने ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए सभी को सुरक्षित रोक लिया।
आत्मदाह का प्रयास करने वालों में बलराम गुप्ता, संजू गुप्ता और विवेक समेत परिवार के चार सदस्य शामिल बताए गए हैं। बलराम गुप्ता का आरोप है कि वह डीघा बाईपास के पास फल और जूस की दुकान लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।
उनका आरोप है कि विजय उर्फ बंटी ठाकुर आए दिन उनके साथ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देता है। शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से परेशान होकर परिवार कलेक्ट्रेट पहुंच कर आत्मदाह का प्रयास करे की कोशिश की साफ परिवार के आंखों में दर्द दिखाई दिया जिससे पुलिसकर्मी ने परिवार के सदस्य को रोकने की कोशिश
जब महिला पीड़ित ने जबरन पेट्रोल डाला शरीर पर क्योकि वो इस धमकी से परेशान थी और प्रशासन भी इस मामले में कुछ नही कर पाया ,घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की समझाइश के बाद मामला शांत कराया गया। और बताया गया आपकी परेशानी का हल निकाला जाएगा
यह भी पढ़े: https://nation27.com/example-1/lok-sabha-rahuls-idiot-remark/
पुलिसकर्मी ने समझाया परिवार को
कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कक्ष के सामने बुधवार को सुबह करीब पौने ग्यारह बजे दंपती व उसके दो बेटे पेट्रोल से भरा बोतल लेकर पहुुंचे और पेट्रोल को शरीर पर डालकर आत्मदाह करना चाह रहे थे बोतल का ढ़क्कन खोलने के दौरान मौके पर उपस्थित पुलिस कर्मियों की नजर इस पर पड़ी। उन्होंने तुरंत बोतल छीन लिया। इन्हें पकड़कर कलेक्ट्रेट कक्ष में लाए। एडीएम वित्त एवं राजस्व सत्य प्रकाश व एएसपी सुशील कुमार सिंह से इनसे पूछताछ करने लगे।
इस दौरान कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के बगहिया चौराहा निवासी 42 वर्षीय बलराम गुप्ता पुत्र रामजीत गुप्ता ने बताया कि डीघा बाईपास के पास वह फल की दुकान लगाते हैं। इसमें उनकी 40 वर्षीय पत्नी संजू गुप्ता भी सहयोग करती हैं।
पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह का बयान
वही, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने कहा कि पीड़ित का आरोप है कि उनके साथ मारपीट की गई है, जिसकी शिकायत थाने चौकी पर की, लेकिन उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। पूर्व में भी उनके साथ मारपीट की गई है। उनके शिकायती पत्र के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आगे कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़े: https://nation27.com/trending/fraud-in-the-name-of-pmay-u/
रिपोर्ट- मिथिलेश कुमार धुरिया (संतकबीरनगर) काजल कुमारी

