शाहजहांपुर जनपद के तिलहर थाना क्षेत्र के गांव सहबेगपुर में सुरेंद्र नाम के ग्रामीण को महज इसलिए लाठी डंडों से पीट पीट कर मार दिया गया, क्योंकि वह कच्ची शराब की अवैध बिक्री में रोड़ा बन रहा था। इस मामले में पुलिस
दरअसल बीती देर रात पुलिस को सूचना मिली कि थाना तिलहर क्षेत्र के गांव सहबेगपुर में दो पक्षों के बीच लाठी डंडे चले हैं मारपीट के दौरान घायल को जब जिला अस्पताल ले जाया गया तो रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर गांव में पुलिस बल्कि तैनाती की है फिलहाल स्थिति सामान्य है..
मृतक सुरेंद्र के परिजन सोनपाल द्वारा थाने पर लिखित तहरीर देकर दर्ज कराए गए मुकदमे में बताया गया कि बीती देर शाम 8 बजे गांव के ही रहने वाले सुरेंद्र प्रधान जोकि अपनी चाची से कच्ची शराब बनवाकर दुकान पर बिक्री करवाता है। उसने मेरे भाई सुरेन्द्र को अपने घर पर बुलाकर धमकी दी कि तू मेरी शराब की बिक्री बन्द करवाया “मैं तुझे जान से मार दूंगा” जब मेरे भाई ने विरोध किया तो सुरेन्द्र प्रधान सहित सुखदेव, वसुदेव, सतीश,अमित,दिलीप,वी.पी, गोविंद आदि ने मिलकर मेरे भाई सुरेन्द्र को लाठी डंडे व बांके से लगातार प्रहार किए जिससे वह अचेत हो गया। जब ईलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण भामरे दीक्षा अरुण का कहना है कि सहबेगपुर गांव में एक ही बिरादरी के दो बच्चों के बीच कच्ची शराब बिक्री को लेकर विवाद हुआ जिसमें एक व्यक्ति की लाठी डंडों से पीट कर हत्या कर दी गई है मौके पर स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है जबकि तिलहर पुलिस ने तहरीर के आधार पर 8 लोगों के विरुद्ध हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

