मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ऋषिकेश पहुंचकर ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की है। इस मौके पर उन्होंने अपने कार्यकाल के पांच साल पूरे होने पर उन्होंने कहा कि वे कभी दिन, महीने या साल का हिसाब नहीं रखते, बल्कि हर दिन उत्तराखंड की सेवा को ही अपनी प्राथमिकता बनाया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश ने विकास के कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार वर्ष 2035 तक ‘विकसित उत्तराखंड’ का सपना साकार करने की दिशा में पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड में भाजपा के सबसे ज़्यादा कार्यकाल तक मुख्यमंत्री रहने वाले चेहरे बन चुके हैं। उत्तराखंड के सबसे अधिक समय तक रहने वाले मुख्यमंत्री का रिकॉर्ड नारायण दत्त तिवारी के नाम है जिनका  कार्यकाल 2 मार्च 2002 से 7 मार्च 2007 तक कुल 1831 दिन रहा था। यानी अब मुख्यमंत्री धामी जल्द ही पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी का भी रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

रिपोर्ट- आलोक सेमवाल/सोनू सिंह

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version