ऊधम सिंह नगर जनपद के कोतवाली किच्छा पुलिस व एसओटीएफ कुमाऊं ने नशे के खिलाफ कार्यवाही करते हुए किच्छा निवासी एक आरोपी क़ो 19.16 ग्राम अवैध हिरोइन (स्मैक) व नगदी 3000 के साथ गिरफ्तार किया हैं जिसकी क़ीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपए की आँकी गई हैं। आरोपी क़ो न्यायलय में पेश किया गया, जहाँ से वह जेल भेजा गया हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा जनपद में अवैध नशे का कारोबार चलाने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान प्रहार के तहत किच्छा की चौकी लालपुर व एस ओ टी एफ कुमाऊ परिक्षेत्र नैनीताल पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिंग  मलकीत सिह निवासी गुरुद्वारे वाली गली लालपुर थाना किच्छा जिला उधम सिंह नगर को 91.16 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली किच्छा में मुकदमा कर लिया हैं। आरोपी पूर्व में भी थाना किच्छा में पंजीकृत मुकदमा में वाछित चल रहा है। आरोपी को नियमानुसार उपरोक्त मुकदमो में समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। किच्छा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत सतर्क दृष्टि रखते हुए नशा तस्करी करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version