विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। ऊधम सिंह नगर में एजेंट द्वारा विदेश भेजे गए तीन युवको को कुछ दिन पहले विदेश भेजा था। अब तीनों युवकों की एक वीडियो सामने आई है। जिसमें तीनों युवकों को बंधक बने हुए दिखाया गया है। वीडियो आने के बाद परिजनों में आक्रोष है।

परिजनों ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर प्रशासन से कार्यवाही की मांग की है तथा परिजन तीनों युवकों को भारत वापस लाने की मांग कर रहे है। दुबई में फंसे, युवको की वायरल वीडियो में युवक भारत सरकार से गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। इस मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

आपको बता दें कि इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। विदेश में बेहतर भविष्य की तलाश में विदेश गये तीन युवकों को वहां बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की गई है। युवकों को बंधक बनाए जाने की वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

पीड़ित युवकों ने भारत सरकार और स्थानीय पुलिस से गुहार लगाते हुए वीडियो जारी किया है। वायरल वीडियो में 3 युवक बदहवास हालत में नजर आ रहे हैं। युवक वीडियो में रो-रोकर एजेंट पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें विदेश में नौकरी और अच्छी कमाई का झांसा देकर लाखों रुपये लेकर भेजा गया था। युवकों के साथ मारपीट की जा रही है और उन्हें खाना भी नहीं दिया जा रहा है।

युवकों ने वीडियो के जरिए एजेंट पर गंभीर आरोप लगाये हैं। विदेश भेजने के नाम पर प्रत्येक युवक से 10-10 लाख रुपये लिए थे। वीजा और नौकरी का वादा किया गया था, लेकिन विदेश पहुंचने के बाद उन्हें बंधक बना लिया गया। अब एजेंट फोन नहीं उठा रहा है और धमकी दे रहा है कि अगर पैसे नहीं भेजे तो जान से मार दिया जाएगा। युवकों के परिजनों द्वारा थाने में इस मामले की शिकायत की है।

शिकायत मिलने के बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर एजेंट और उसके नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। विदेश मंत्रालय और दूतावास से संपर्क कर फंसे हुए युवकों को सकुशल वापस लाने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

रिपोर्ट- मुमत्याज अहमद  (ऊधम सिंह नगर)/सोनू सिंह  

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version