दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के दौरान कहासुनी में एक युवक की मौत हो गई। मामला प्लेटफॉर्म नंबर-3 का है। मामला योगा एक्सप्रेस के शाहदरा स्टेशन पर आगमन के दौरान हुआ। बागपत निवासी ट्रेन पकड़ने के लिए ट्रेन की बोगी में चढ़े। तभी कुछ सह यात्रियों से उनका झगड़ा हो गया। कुछ ही देर में मामूली झगड़ा मारपीट में बदल गया। जिसमें युवक की मौत हो गई।

शहादरा से हरिद्वार जाने वाली योगा एक्सप्रेस में चढ़ने को लेकर झगड़ा हो गया जिसमें एक युवक की मौत हो गई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बागपत निवासी पंकज धामा ट्रेन पकड़ने के लिए चढ़ते दिखाई दे रहे है। ट्रेन पकड़ने की जल्दी में कुछ सहयात्रियों से उनकी कहासुनी हो गई। कहासुनी बढ़ने पर सह-यात्रियों ने मिलकर पंकज को नीचे गिरा दिया और लात-धूंसों से पीटने लगे। पास खड़े आरपीएफ के कांस्टेबल ने पंकज को भीड़ से खींचकर प्लेटफार्म पर लेटा दिया।

घायल पंकज धाम को इलाज के लिए नजदीकी जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रेलवे के डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इस मामले में गैर इरादतन हत्या और धारा 3 (5) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान के लिए मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे और वायरल वीडियो की फुटेज खंगाली जा रही है।

 

Share.
Leave A Reply

© 2026 Nation27

Exit mobile version